शनि का हो गया महागोचर! इन 5 राशि वालों पर अगले 140 दिन मेहरबान रहेंगे शनिदेव, मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि की स्थिति में थोड़ा सा भी बदलाव होता है तो यह बहुत ही बड़ा प्रभाव डालता है। शनि जब भी गोचर करते हैं या चाल में परिवर्तन करते हैं तो इसकी वजह से सभी 12 राशि वालों पर असर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि ने अपनी चाल में परिवर्तन कर लिया है।

17 जून 2023, शनिवार की रात शनि वक्री हो गए हैं। यह अपनी ही राशि कुंभ में वक्री हुए हैं और यह 4 नवंबर 2023 को मार्गी होंगे। शनि के वक्री होने से शनि मार्गी होने तक के यह 140 दिन सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालेगा। ऐसी 5 राशि वाले लोग हैं, जिनको यह परिवर्तन शुभ फल देने वाला है। आखिर वक्री शनि किन राशि वालों पर मेहरबान रहने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, उनके लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों की आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको उन्नति मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च पदस्थ लोगों से संबंध बनेंगे। इस दौरान आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनके लिए शनि की उल्टी चाल बहुत ही शुभ फल देने वाली है। इस राशि वाले लोगों को अपने करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। अचानक कहीं से पैसा मिलने के योग हैं। आपकी इनकम में भी तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, काम का बोझ तनाव और थकान बढ़ाएगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो वह भी सुलझ जाएगी। इस दौरान आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना काफी अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को वक्री शनि विदेश में रहने या बड़ी कंपनी में काम करने का मौका दे सकते हैं। विद्यार्थियों का भी विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी और व्यापार के लिए भी यह समय अवधि बहुत ही अच्छी साबित होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आपको आर्थिक मुनाफा होने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना लाभदायक सिद्ध होगा। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस और नौकरी में बहुत लाभ मिलने वाला है। आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए लोन ले सकते हैं। आप अपने अधूरे कामों को समय रहते पूरे कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए शनि की वक्री चाल बहुत ही लाभ देने वाली है। इस राशि वाले लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसके दम पर इनके काम बनते चले जाएंगे। विदेश यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। इस दौरान आप जिस भी काम को करने का प्रयास करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आप कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।