शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे को कुछ ऐसे बनाया खास, अनसीन तस्वीरें शेयर कर लाडली के लिए लिखा खास नोट

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी सिन्हा की गिनती बी-टाउन की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों में होती है। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म “दबंग” से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म “दबंग” के बाद इनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में आईं। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है।

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा आज यानी 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में आई अपनी ओटीटी सीरीज “दहाड़” को लेकर सोनाक्षी सिन्हा चर्चाओं में बनी हुई हैं। ऐसे में आज उनके बर्थडे को और खास बनाने के लिए उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लाडली के लिए एक बेहद खास नोट लिखकर साझा किया है।

सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे को पिता शत्रुघ्न ने इस तरह बनाया खास

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा के 36वें बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर करने के साथ ही एक बेहद खास नोट लिखा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह लिखा है कि “कितना सुंदर समय बीत गया है। इस महान और शुभ दिन पर हमारी आंखों के तारे के लिए ढेर सारा प्यार, मस्ती, मनोरंजन और महान उपलब्धियों के एक और अद्भुत वर्ष के लिए।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे यह लिखा है कि “हम सभी को आपकी ताकत और आपने जो कुछ भी हासिल किया है उस पर बहुत गर्व है, विशेष रूप से हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई दहाड़ के साथ आपने जो मील का पत्थर बनाया है, जो आज शहर की चर्चा है और सबसे शानदार फिल्मों में से एक है, जो आपके काम के शरीर में एक और पंख जोड़ती है।”

उन्होंने लिखा “आप हमेशा हमारे लिए बहुत खास रहेंगी। आपका विशेष दिन आज और हर दिन ढेर सारी खुशियां, आनंद और ढेर सारा प्यार लेकर आए। हैप्पी ग्रेट डे! भगवान भला करे।” शत्रुघ्न सिन्हा ने इस खास नोट के साथ अपनी लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा की कई खास तस्वीरों को भी साझा किया है।