तुषार कपूर ने धूमधाम से मनाया बेटे का 7वां बर्थडे, दादा जितेंद्र के साथ कूल पोज देते नजर आए लक्ष्य: PHOTOS

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता तुषार कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वह एक बेटे के सिंगल पिता बन गए हैं। तुषार कपूर ने इसके लिए विट्रो फर्टीलाइजेशन का सहारा लिया। तुषार कपूर ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य का बखूबी ख्याल रखते हैं। वह हमेशा लक्ष्य के आसपास रहते हैं और उसकी देखभाल करते हैं। वहीं तुषार कपूर ने 1 जून 2023 को अपने बेटे लक्ष्य का 7वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जहां कई फिल्मी सितारों के बच्चे इस दिन को खास बनाने के लिए पहुंचे।

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर इन दिनों अपने फादरहुड को बेहद ही अच्छे तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। अभिनेता ने 1 जून को अपने बेटे लक्ष्य का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके परिवार से जुड़ा हुआ हर शख्स उनकी खुशियों में शामिल हुआ। लक्ष्य कपूर के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

7 साल का हुआ तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य कपूर 7 साल का हो चुका है। बेटे के 7 साल पूरे होने की खुशी में तुषार कपूर ने ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर उनकी फैमिली से जुड़ा हर शख्स उनकी खुशियों में शामिल हुआ। अब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए, जो बच्चों को आकर्षित करती है वह सभी प्रकार की तैयारी की गई थी।

लक्ष्य के सातवें जन्मदिन के मौके पर तुषार कपूर ने कार्टून-थीम वाले ‘सुपर मारियो’ बर्थडे बैश का आयोजन किया।

इस बर्थडे में कई फिल्मी सितारों के बच्चे इस दिन को खास बनाने के लिए पहुंचे।