ईद पर शहनाज गिल ने शेयर की तस्वीरें, चेहरे पर मायूसी देख फैंस हुए परेशान

“पंजाब की कैटरीना कैफ” यानी अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। फैंस भी उन पर बेशुमार प्यार लुटाते रहते हैं। मौजूदा समय में शहनाज गिल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी शहनाज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और इनके फैंस हमेशा ही उनके जीवन के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आते हैं।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। आए दिन वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच ईद के मौके पर शहनाज गिल ने अपनी ढेर सारी लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया है। एक्ट्रेस की फोटोज में उनके चेहरे पर मायूसी देख फैंस परेशान हो गए हैं।

दरअसल, शहनाज गिल ने ईद के मौके पर एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

जैसे ही शहनाज गिल ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया, वैसे ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं।

इन तस्वीरों में शहनाज गिल को अलग-अलग मूड्स में देखा जा सकता है। शहनाज गिल कई तस्वीरों में स्टनिंग पोज दे रही हैं, तो कुछ तस्वीरों में उन्हें खिलखिलाते हुए हंसते देखा जा सकता है।

वैसे तो शहनाज गिल ने ईद के अवसर पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। लेकिन फैंस की नजरें शहनाज गिल की उन तस्वीरों पर पड़ी, जिसमें उनके चेहरे पर उदासी देखने को मिल रही थी।

सामने आई कई तस्वीरों में शहनाज गिल को काफी उदास बैठे पोज देते देखा जा सकता है। शहनाज गिल के चेहरे पर एक मायूसी सी छाई हुई थी, जिसे देखकर फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं।

शहनाज गिल ने ईद के मौके पर फोटोशूट के लिए गुलाबी रंग का सूट चुना था जिस पर हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई थी। शहनाज गिल ने अपने लुक को छोटे इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। न्यूड मेकअप और खुले बालों में वह शाही वाइब्स देती नजर आईं।

शहनाज गिल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए अपने फैंस को ईद की ढेर सारी बधाई दी। आपको बता दें कि शहनाज गिल इसी लुक में सलमान खान की बहन अर्पिता खान और जीजू आयुष शर्मा की ईद पार्टी में पहुंची थीं, जहां पर वह अपने हुस्न का जादू चलाती हुई नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट करते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शहनाज गिल की यह तस्वीरें अब फैंस का दिल जीत रही हैं। आपको बता दें कि अर्पिता और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े कलाकार पहुंचे थे। शहनाज गिल के अलावा कैटरीना कैफ, सलमान खान, प्रीति जिंटा, पूजा हेगडे, पलक तिवारी और रितेश देशमुख समेत और भी कई सितारों ने शिरकत की। ईद पार्टी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।