शहनाज गिल की हो गई है बुरी हालत, सिद्धार्थ के निधन के बाद छोड़ दिया खाना-पीना

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई हैं और इस सदमे के कारण उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के अनुसार शहनाज गिल सिद्धार्थ की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं और किसी से बात नहीं कर रही हैं। यहां तक की शहनाज गिल ने खाना खाना भी छोड़ दिया है।

एक न्यूज पोर्टल में छपी खबर के अनुसार सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज ठीक से सोई तक नहीं हैं। अभिनेत्री ना ही खाना खा रही हैं और न ही किसी से बात नहीं कर रही हैं। सिद्धार्थ के करीबी से बातचीत के आधार पर ये खबर छापी गई है। जिन्होंने बताया है कि शहनाज के लिए इस सदमे से खुद को बाहर निकालना इतना आसान नहीं है। अफसोस की बात है कि वो ठीक से सो नहीं रही हैं और ना ही खाना खा रही हैं। उन्हें इस स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है और सिद्धार्थ की मां भी इस मुश्किल घड़ी में शहनाज का साथ नहीं छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस को इस समय से लड़ने के लिए हिम्मत दे रही हैं।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि शहनाज ने ही सबसे पहले सिद्धार्थ को मरा हुआ देखा था और तभी से सदमे में हैं। इससे पहले एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में राहुल महाजन ने भी शहनाज गिल की हालत का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वो बुरी हालत में है। जब शहनाज श्मशान घाट आई, तो वो इतनी जोर से चीखीं, मम्मी जी मेरा बच्चा, मम्मी जी मेरा बच्चा।

 

इसे पहले अली गोनी ने भी शहनाज को लेकर एक ट्वीट किया था। अली गोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘चेहरा जो हमेशा हसते हुए देखा, खुश देखा, लेकिन आज जैसे देखा बस दिल टूट गया… stay strong sana’।

 

बिग बॉस में शुरू हुई थी लव स्टोरी

बिग बॉस 13 सीजन में शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात हुई थी। इस शो के दौरान ही इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। वहीं शो खत्म होने के बाद शहनाज सिद्धार्थ के साथ उनके घर में ही रहने लगी थी। हाल ही में ये दोनों बिग बॉस ott में भी नजर आए थे। जहां पर दोनों ने एक रोमांटिक गाने पर डांस किया था।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। गुरुवार सुबह मुंबई के कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने अभिनेता को मृतक घोषित किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला फेमस टीवी स्टार थे। एक्टिंग से पहले ये मॉडलिंग किया करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 के विजेता भी रहे थे। उन्होंने हिट सीरियल ‘दिल से दिल तक’ और ‘बालिका वधू’ में भी काम किया था। साल 1980 में जन्में सिद्धार्थ शुक्ला कुछ समय पहले ही वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में भी नजर आए थे। इस सीरीज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं उन्होंने कई सारी फिल्मों को भी साइन किया था। जिनकी शूटिंग शुरू होने वाली थी।