पैपराजी पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी, गुस्से में बोलीं- मुंह में घुसकर फोटो लोगे क्या? एक्ट्रेस का Video वायरल

जब भी आंखों में खूबसूरत चेहरे दिखाई देते हैं, तो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों की तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ ही अपने अभिनय से देश के अलावा विदेशों के भी लाखों दिलों को धड़काती हैं। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी हैं। शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की स्टाइलिश स्टार्स में से एक हैं। हर बार जब वह अपने घर से बाहर निकलती हैं तो पैपराजी एक्ट्रेस की तस्वीरें खींचने के लिए उनके पीछे पड़ जाते हैं।

वैसे देखा जाए तो शिल्पा शेट्टी पैपराजी की पसंदीदा सेलेब्स में गिनी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी कभी भी फोटोग्राफर्स को पोज देने में हिचकिचाती नहीं हैं और ना ही तस्वीरों के लिए निराश करती हैं। शिल्पा शेट्टी हर किसी से अच्छे से पेश आती हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पैपराजी पर भड़क गईं। शिल्पा शेट्टी ने पैपराजी को सुना भी दिया।

पैपराजी पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल सेलेब्स में से एक हैं। शिल्पा शेट्टी का स्टाइल अक्सर ही लोगो को काफी लुभाता है। वहीं फैंस भी अभिनेत्री को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी वजह से पैपराजी भी उन्हें देखते ही उनके पीछे लग जाते हैं। लेकिन इस बार फोटो लेने के चक्कर में पैपराजी से एक गलती हो गई, जिससे शिल्पा शेट्टी भड़क गईं।

दरअसल, बुधवार की दोपहर शिल्पा शेट्टी को सुपर स्टाइलिश लुक में देखा गया था। शिल्पा शेट्टी ने काले रंग की क्रॉप टॉप और सिल्वर झिलमिलाती पेंट पहनी हुई थी। शिल्पा शेट्टी को देखते ही पैपराजी उनके पीछे पड़ गए। शिल्पा शेट्टी ने भी रुकने के, दौड़ने के अलग-अलग पोज दिए। फिर वो अपने कार में जाने लगीं लेकिन कार्य के सामने खड़े कैमरामैन उन्हें रुकने और पोज देने के लिए कहते हैं।

शिल्पा शेट्टी इस पर तुरंत जवाब देती हैं कि “मुंह में घुसकर फोटो लोगे क्या?” यह बोलकर शिल्पा शेट्टी वापस अपनी कार में जाने लगती हैं। लेकिन इसी हड़बड़ाहट में कार में बैठते हुए शिल्पा शेट्टी के सिर के पिछले हिस्से में चोट भी लग जाती है।

वीडियो हुआ वायरल


— Viral Bhayani (@viralbhayani77) November 16, 2022

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो शेयर किए जाने के तुरंत बाद अभिनेत्री के फैंस के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वह इस वीडियो पर हंसी वाली इमोजी शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह समय-समय पर अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें, वीडियो आदि शेयर करती रहती हैं, जिनके जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी का वर्क फ्रंट

अगर हम शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी अगली बार “इंडियन पुलिस फोर्स” में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय भी नजर आएंगे। इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।