मांग में सिंदूर, बालों में गजरा… परिवार संग कुलदेवी के दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- बच्चों को…

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। लोग उनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं।

वहीं शिल्पा शेट्टी अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दो बच्चों के माता-पिता हैं, बेटे का नाम वियान कुंद्रा और बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने परिवार के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने परिवार और पति राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुंद्रा परिवार मैंगलोर के कतील में श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने किए कुल देवी के दर्शन

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने परिवार संग कटील पहुंची, जहां उन्होंने कुलदेवी की पूजा की। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी, पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चे वियान और समीशा भी मौजूद थे। मैंगलोर में सबने मां के दर्शन किए।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी साल में एक बार कुलदेवी की पूजा करने के लिए जरूर पहुंचती है लेकिन HT कन्नड़ की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक बेटी की मन्नत मांगी थी। अभिनेत्री के द्वारा मांगी गई मन्नत अब पूरी हो गई है, जिसके लिए शिल्पा शेट्टी यहां पर पूजा-अर्चना करने के लिए अपने परिवार के साथ आई थीं।

वहीं अगर हम इस दौरान शिल्पा शेट्टी के लुक की बात करें, तो इस दौरान एक्ट्रेस का देसी लुक नजर आया। शिल्पा शेट्टी ने बहुत खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। शिल्पा शेट्टी बालों में गजरा, माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आईं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने माता को हरे रंग की साड़ी भेंट की। माता के दर्शन करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने यह कहा कि वह अपने बच्चों को मंगलोरियन विरासत और संस्कृति से परिचित कराना चाहती हैं, जिस पर उन्हें बहुत गर्व है। शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा कि “मैंगलोर में अपनी मूल जड़ों में वापस। अपनी कुलदेवी कटील दुर्गा परमेश्वरी को अपनी प्रार्थना अर्पित कर रही हूं और अपने बच्चों को अपनी मंगलोरियन विरासत और संस्कृति से परिचित करा रही हूं, जिस पर मुझे बहुत गर्व है।”


शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री को इस तरह पूजा-पाठ करता देख फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने जय माता रानी भी लिखा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “अपने हिंदू, मंगलोरियन कल्चर पर हमें गर्व है।” इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे हैं, जो शिल्पा शेट्टी को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं।