शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के साथ किया होलिका दहन, Video शेयर कर फैंस के लिए लिखा यह खास संदेश

होली का त्योहार हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसे हिंदुओं के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर नाचते गाते और रंग लगाते हैं। देश में होली का त्यौहार की हर तरफ धूम देखने को मिल रही है। होली के त्यौहार की लोग जबरदस्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। हालांकि कई जगहों पर 6 मार्च को भी होलिका दहन किया गया।

वहीं देशभर में रंगों का त्यौहार होली 8 मार्च को मनाया जाएगा। बॉलीवुड में भी होली का सेलिब्रेशन जोरों शोरों से शुरु हो चुका है। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने 6 मार्च को होलिका दहन किया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को होलिका दहन किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए खास संदेश भी दिया है।

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया होलिका दहन

आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हमेशा ही अपने पूरे परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बनाती हैं और इसकी झलक भी फैंस के लिए साझा करती हैं। बीते दिन भी शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों, पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती हुई दिखाई दे रही हैं।

शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर रेडल कलर का सूट पहना हुआ था और वह काफी खूबसूरत लगीं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी को लकड़ियों में आग लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करने के साथ ही शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को होली विश किया है।

शिल्पा शेट्टी ने फैंस को किया होली विश

शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ होलिका दहन का वीडियो शेयर करने के साथ ही एक बहुत प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने यह लिखा है कि “होलिका दहन, हम छोटी-छोटी चिठ्ठियां बनाते हैं अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं, यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं।”


अभिनेत्री ने आगे लिखा “यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। ये होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी, समृद्धि और ग्रेट हेल्थ लाए। होली की शुभकामनाएं आप सभी को।”

शिल्पा शेट्टी का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत ही जल्द रोहित शेट्टी की वेब सीरीज “इंडियन पुलिस फोर्स” में नजर आने वाली हैं। इस शो में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पहली बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी।