कुछ इस अंदाज में तैमूर संग नजर आईं करीना कपूर, खेल के मैदान पर मां-बेटे की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी रचाई थी। इस कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जेह अली खान है। करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बेटे बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। अक्सर दोनों बेटे तैमूर और जेह सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड में राज करने वाली अभिनेत्री करीना कपूर अपने काम के साथ-साथ बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी भी बखूबी तरीके से निभा रही हैं।

करीना कपूर इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के काम को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने बच्चों के लिए समय निकाल ही लेती हैं। करीना कपूर के दोनों बेटे आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आती हैं। एक बार फिर से करीना कपूर अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ नजर आई हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

तैमूर अली खान संग करीना कपूर की तस्वीरें वायरल

यह बात हम लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि करीना कपूर इंडस्ट्री में जितनी ज्यादा पॉपुलर हैं, उतना ही उनके दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान भी हैं। करीना कपूर और उनके बड़े बेटे तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें यह दोनों खेल के मैदान में दिखाई दे रहे हैं।

 

दरअसल, सामने जो तस्वीरें आई हैं, उनमें करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ मुंबई के जुहू इलाके में नजर आईं। इन तस्वीरों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दोनों खेल के मैदान में दिखाई दे रहे हैं।

यह तस्वीरें देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि करीना कपूर अपने बेटे के साथ उसकी खेल प्रैक्टिस देखने पहुंचे हुई थीं। सामने आई तस्वीरों में मां-बेटे को एक साथ खड़े हुए देखा जा सकता है।

वहीं अगर हम करीना कपूर खान के लुक की बात करें, तो अभिनेत्री खेल के मैदान में जींस और टीशर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं करीना कपूर ने कैप और चश्मा भी लगाया हुआ है। करीना कपूर का खेल के मैदान में स्वैग भी देखने को मिला।

आपको बता दें कि करीना कपूर के खेल के मैदान पर कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन सभी तस्वीरों में करीना कपूर को अलग-अलग एंगल में पहुंच देते हुए देखा जा सकता है।

करीना कपूर की यह तस्वीरें फैंस के द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

करीना कपूर की सामने आईं खेल के मैदान से इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बेटों संग जेनेलिया डिसूजा भी पहुंचीं

वहीं जेनेलिया डिसूजा भी अपने बच्चों रियान और राहिल के साथ खेल मैदान पहुंची थीं। जेनेलिया डिसूजा ने अपने बेटों के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही फैंस जेनेलिया और करीना को सुपर मॉम्स से कहते नजर आए। कई लोगों ने उनके इस अंदाज पर दोनों की तारीफ भी की है।