7 मार्च 2023 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से 6 राशियों को होगा धन लाभ, मेहनत का मिलेगा पूरा फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को मनचाहा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। इसमें दोस्तों की मदद मिल सकती है। आप अपने व्यस्त दिन में से कुछ समय बच्चों के साथ खेल-कूद में भी समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। गुप्त शत्रु आपको बार-बार नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। साझेदारी और व्यापार में हिस्सेदारी करने से दूर रहें। कोई परिचित आपके लिए परेशानी बन सकता है, जिसके द्वारा आप काफी दुखी दिखेंगे। आप विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। परिवारवालों का साथ मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तो की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अपने कारोबार में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त होगा। जो व्यक्ति समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिसकी वजह से वह काफी प्रसन्न नजर आएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। जो व्यक्ति व्यवसाय कर रहे हैं, वह रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी मित्र की मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग हैं। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ पाकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विद्यार्थियों को विदेशों से भी शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने दिए गए सभी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। अचानक से कुछ खर्चे आपके सामने आ सकते हैं, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करते हुए नजर आएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका कोई पुराना धन से जुड़ा हुआ मामला आपके पक्ष में आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में योगा और ध्यान को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करते हुए नजर आएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। साझेदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज्यादा परेशानियां देंगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने जरूरी कामों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज अच्छा मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बने हुए हैं। आपके पद में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें सिखाएंगे। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नई पूंजी निवेश करने में भलाई है। भवन, जमीन आदि की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से घाटा होने की संभावना बनी हुई है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। साझेदारी में कोई भी व्यापार शुरू करने से बचना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।