3 जुलाई 2022 राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन 4 राशियों की परेशानियां होंगी दूर, घर में आएंगी ढेरों खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। काफी दिनों से किसी मनचाही चीज को लेने का विचार आज पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आज अपने काम में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आपका काम बहुत बढ़िया चलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। गुरुजनों का साथ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्ति आज ऑफिस में अपने किसी महत्वपूर्ण टारगेट को पूरा कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो जाएगा। नौकरी पाने के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को अपनी तलाश जारी रखने की आवश्यकता है, बहुत ही जल्द जॉब मिल जाएगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। शादीशुदा व्यक्तियों का जीवन बेहतरीन रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन बहुत ठीक नजर आ रहा है। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बेहद खुश होगा। काफी समय से एक ही जगह कार्यरत व्यक्तियों की सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा। पिताजी की मदद से आपको अपने किसी जरूरी काम में फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। लकड़ी का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़ों को समय से दवाइयां देने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय कठिन नजर आ रहा है आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय है। बच्चे आज किसी जरूरी बात को अपनी मां से शेयर कर सकते हैं। आज कंप्यूटर सीखने की इजाजत अपने परिवारजनों से ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपके फॉलोवर्स में इजाफा होगा। शिक्षक विद्यार्थियों को किसी जरूरी टॉपिक को समझाने के लिए उत्सुक नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा सामान्य नजर आ रहा है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अपने करीबी दोस्त की वजह से आपको नौकरी मिलेगी, इससे आपकी दोस्ती और गहरी होगी। कार्य क्षेत्र में बाहरी की सलाह पर अच्छा है, आप घरवालों की बात को समझें। दांपत्य रिश्ते में आपसे तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बाहर का खाना परहेज कीजिए। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की आज ऑनलाइन माध्यम से प्रोडक्ट की अच्छी सेल हो जाएगी। ऑफिस में आपके काम से बड़े अधिकारी खुश होंगे और आपको कोई नया टारगेट दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। विज्ञान जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज सम्मानित किया जाएगा। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या से परेशान व्यक्तियों को आज आराम करने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी से दिल की बात कह सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने अधूरे कामों को समय पर पूरे कर लेंगे। डिप्लोमा छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। घर में किसी खास रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेमी-प्रेमिका फोन पर काफी लंबी बात कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। शिक्षकों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर होने की संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। प्रेमियों को आज साथ में घूमने का मौका मिल सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है लेकिन थोड़ी देर बाद ठीक भी हो जाएगा। ऑफिस में आपकी मुलाकात कुछ नए व्यक्तियों से होगी। त्वचा से संबंधित परेशान व्यक्ति आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। दांपत्य रिश्ते में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में बड़ों की सलाह आपको व्यापार में अच्छा लाभ दिला सकती है। किसी अच्छी कंपनी से आपके लिए जॉब का आ सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले दिनों सेहत से परेशान व्यक्ति आज खुद को फिट महसूस करेंगे। आज क्रेडिट कार्ड फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, आगे चलकर भविष्य में आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा।