सालों से नहीं की एक भी फिल्म, लेकिन करोड़ों कमा लेती है शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता, जानिए कमाई का जरिया

मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपने पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही शमिता शेट्टी भी लगातार सुर्खियों का हिस्सा हैं। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने पहले अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन किया, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आईं परंतु इसी बीच घर में इतनी परेशानियां होने के बावजूद भी वह इस साल बिग बॉस OTT का हिस्सा बनीं, उनके इस फैसले की वजह से सभी लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं राज कुंद्रा के मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी परेशानियों से गुजर रही हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप पर दिखाने का आरोप लगा है। इस मामले में राज कुंद्रा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ गई है वैसे-वैसे नए-नए चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। इसी बीच हर किसी के दिल में यही सवाल आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी काफी सालों से फिल्मों से दूर हैं परंतु इसके बावजूद भी वह कैसे कमाई करती हैं। आखिर उनकी कमाई का जरिया क्या है?

शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री होने के साथ-साथ बिजनेस वूमेन भी हैं और वह करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं परंतु आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म “मोहब्बतें” से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ की। सभी लोगों को शमिता शेट्टी का अभिनय बहुत पसंद आया था। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के आईफा बेस्ट डेब्यु एक्ट्रेस के अवार्ड से भी शमिता शेट्टी को सम्मानित किया जा चुका है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद शमिता शेट्टी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किए, जो काफी लोकप्रिय हुए थे।

शमिता शेट्टी फिल्म फरेब और जहर में नजर आईं जो उनकी हिट फिल्मों में से एक हैं। शमिता शेट्टी पिछले साल आई वेब सीरीज “ब्लैक विंडो” में देखा गया था, उससे पहले शमिता शेट्टी काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही थीं। ऐसी स्थिति में सभी दर्शकों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर वह किस-किस माध्यम से कमाई करती हैं।

आपको बता दें कि शमिता शेट्टी एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। इसी के साथ वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ी हुई हैं। काफी लंबे समय से शमिता शेट्टी इंडस्ट्री से दूर हैं परंतु इसके बावजूद भी वह करोड़ों में कमाई कर लेती हैं। खबरों के अनुसार शमिता शेट्टी की कुल संपत्ति 1 से 5 मिलियन डॉलर के बीच बताई जाती है। ऐसा बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में दोबारा से आने के लिए शमिता शेट्टी ने अच्छी खासी मोटी रकम फीस के रूप में ली है।

राज कुंद्रा का विवाद सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनको भी इस मामले से जोड़ा जा रहा है। जब बिग बॉस OTT में शमिता शेट्टी से राज कुंद्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस विवाद से पहले ही बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी हैं लेकिन खबरों की मानें तो शमिता शेट्टी को इस शो से जुड़ने का एक दिन पहले ही प्रस्ताव मिला था।