शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को हुए 12 साल पूरे, अभिनेत्री ने पति के लिए लिखा ये प्यार भरा नोट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अपनी अदाओं से यूपी बिहार का दिल भी लूट लेने वाली शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यह अपने फैंस के बीच आए दिन कोई न कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं, जिनके माध्यम से वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर की गई पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आती है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया गया है, जो इस समय के दौरान चर्चा में बना हुआ है।

दरअसल, शिल्पा शेट्टी की शादी को आज 12 साल हो गए। अभिनेत्री ने इस खास मौके पर अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक बहुत ही प्यार भरा नोट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी की 12वीं सालगिरह पर अपनी शादी की तस्वीरों का कोलाज बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “ये पल और 12 साल पहले, हमने एक वादा किया था। अच्छे समय को साथ में शेयर करने और कठिन समय को सहने का, प्यार और भगवान पर भरोसा करने और हमें रास्ता दिखाने का और उसे हम जारी रखेंगे, कंधे से कंधा मिलाकर, दिन-ब-दिन। 12 साल और कोई गिनती नहीं। हैप्पी एनिवर्सरी कुकी। बहुत सारे रेनबो, लाफ्टर, माइलस्टों और हमारी बेशकीमती संपत्ति… हमारे बच्चे के लिए। हमारे शुभचिंतकों का दिल से आभार करती हूं, जो हमेशा हमारे साथ रहे।”

शिल्पा शेट्टी के द्वारा जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि शिल्पा दुल्हन की लाल साड़ी में नजर आ रही हैं, तो वहीं राज कुंद्रा ने भी मैचिंग लाल शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे को माला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी को सिंदूर लगाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थीं।

आज भी फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खुद प्यार लुटा रहे हैं। इस पोस्ट को कुछ ही देर में लाखों लोग लाइक्स कर चुके हैं। फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बिपाशा बसु, सुनील शेट्टी, टेरेंस लुईस और राखी सावंत जैसे सितारों ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।

जब राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे तो उसके बाद ऐसी खबर सोशल मीडिया पर फैली हुई थीं जिसमें ऐसा बताया जा रहा था कि शिल्पा शेट्टी अब उनसे तलाक लेंगी और बच्चों को लेकर अलग हो जाएँगी परंतु एक बार फिर से अपनी सालगिरह की तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने सबको बता दिया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आज भी यह एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंध गए थे। जब इस जोड़े ने शादी का फैसला लिया तो उस दौरान शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 34 साल के थे। इन दोनों की उम्र में महज 3 महीने का ही अंतर है। शादी के बाद 21 मई 2012 को शिल्पा शेट्टी में अपने बेटे वियान राज कुंद्रा को जन्म दिया था। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को दोनों सरोगेसी के जरिए दूसरी बार माता-पिता बने। उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म हुआ।