अंबानी-अडानी नहीं, ये मशहूर उद्योगपति बना देश का सबसे बड़ा दानवीर, हर दिन किया 3 करोड़ का दान

एक हाथ से दिया गया दान हजारों हाथों से लौटकर आता है। जो हम देते हैं वही हम पाते हैं। दान के विषय में हम सभी जानते हैं। हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व माना गया है। अगर व्यक्ति अपने जीवन में दान करता है, तो उसे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। किसी भी वस्तु का दान करने से मन को सांसारिक मोह से छुटकारा प्राप्त होता है। दान एक ऐसा कार्य है, जिसके जरिए हम ना केवल धर्म का ठीक-ठाक पालन कर पाते हैं बल्कि अपने जीवन की तमाम समस्याओं से भी निकल सकते हैं। भारत में समाज के लिए अपना सर्वस्व दान करने की परंपरा लंबे समय से रही है।

अगर हम इतिहास पर नजर डालें, तो आप राजा हर्ष से लेकर भामाशाह तक का नाम सामने आ जाएगा। वहीं मौजूदा कालखंड में उद्योगपति की लिस्ट देखा जाए तो टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा को तो सदी का सबसे बड़ा दानवीर कहा गया है। बात दें परोपकारी कार्यों के लिए दुनिया के कई उद्योगपति अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा और लोक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं में दान देते हैं।

भारत के ऐसे बहुत से उद्योगपति हैं जो इन कामों में सबसे आगे रहते हैं। इनमें से एक नाम आईटी कंपनी के एचसीएल के फाउंडर शिव नडार (Shiv Nadar) का है। जी हां, EdelGive Hurun India Philanthropy List 2022 के मुताबिक देखा जाए तो इस सूची में सबसे ऊपर भारत के सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी या मुकेश अंबानी नहीं, बल्कि शिव नडार का नाम है, जिन्होंने हर रोज 3 करोड़ रुपए का दान किया है।

जी हां, शिव नाडर ने एक साल में 1161 करोड़ रुपए की रकम दान की है। अगर हम इस रकम को कैलकुलेट करें तो उन्होंने रोजाना 3 करोड़ रुपए दान के तौर पर खर्च कर दिए हैं यानी कि HCL Technologies के संस्थापक शिव नाडर देश के सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं। हुरुन की दानदाताओं की सूची में शिव नाडर देश में सबसे ऊपर हैं। आपको बता दें कि शिव नाडर ने विप्रो के अजीम प्रेमजी को भी पछाड़ दिया है। अजीम प्रेमजी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे हैं। 77 साल के प्रेम जी ने साल के दौरान 484 करोड़ रुपए दान किए हैं।

अंबानी तीसरे, अडानी सातवें स्थान पर

आपको बता दें कि इस सूची के तीसरे पायदान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, जिन्होंने 411 करोड़ रुपए दान किए हैं। जबकि चौथे पायदान पर आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला हैं। बिड़ला ने 242 करोड़ रुपए दान किया है। इस सूची में पांचवें स्थान पर Mindtree ग्रुप के सुष्मिता और सुब्रतो बागची रहे हैं, जिन्होंने 213 करोड़ रुपए दान किया।

यदि हम देश के सबसे रईस व्यक्ति अडानी ग्रुप के गौतम अडानी की बात करें, तो इनका स्थान इस लिस्ट में सातवां है। गौतम अडानी ने 190 करोड़ रुपए दान किए। इसके अलावा सबसे युवा परोपकारी की सूची में ब्रोक्रिंग फर्म जेरोधा के 36 वर्षीय निखिल कामथ को एडेलगिव हुरुन परोपकार सूची 2022 में सबसे कम उम्र का दानवीर बिजनेसमैन बताया है। उन्होंने इस साल अपने दान को 300 प्रतिशत बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया।