जब पूजा के लिए श्लोका अंबानी ने पहनी थी हरी साड़ी, बेहद खूबसूरत नजर आईं नीता अंबानी की बहू, तस्वीरों ने जीता दिल

जब भी देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की बात होती है, तो उसमें सबसे टॉप पर मुकेश अंबानी का नाम आता है। मुकेश अंबानी के बारे में भला कौन नहीं जानता। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी आज बच्चा-बच्चा जानता है। फिर चाहे वह उनकी पत्नी नीता अंबानी हों या उनके बेटे आकाश या अनंत अंबानी। अंबानी परिवार अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का विषय बना रहता है। अंबानी परिवार का हर व्यक्ति अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहता है।

वहीं अंबानी परिवार की शादियां भी बेहद खास होती हैं। बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च 2019 को शादी रचाई थी और यह दुनिया के सबसे शाही शादियों में से एक रही थी। इस शादी की खूब चर्चा हुई थी। नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता के आने के बाद से काफी खुश हैं और अक्सर सास-बहू की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती रहती है।

आपको बता दें कि श्लोका की ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनमें वह अपनी सास की तरह ही दिखती हैं। हाल ही में हमें कुछ ऐसी तस्वीरें मिली, जिनमें नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका मेहता हरे रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत और एक जैसी लग रही हैं। दरअसल, फरवरी 2020 में अंबानी परिवार ने अपने घर पर पूजा करवाई थी, जहां नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका मेहता हरे कलर की मैचिंग ड्रेस में नजर आए थीं।

नीता अंबानी अपनी बड़ी बहु श्लोका मेहता के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं और यह बात किसी से छिपी भी नहीं है। नीता अंबानी हर मामले में एक परफेक्ट सास हैं। वहीं घर की पूजा के लिए नीता अंबानी और श्लोका मेहता ने एक जैसे कपड़े पहनकर हर किसी का ध्यान खूब आकर्षित किया। साल 2020, फरवरी में अंबानी परिवार ने घर पर श्रीमद् भागवत पूजा का आयोजन किया था, जिसमें नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई हरे रंग कशीदाकारी साड़ी को पहना था।

नीता अंबानी की इस जड़ाऊ साड़ी में बूटी प्रिंट्स का काम किया गया था, जिसके बॉर्डर को रानी कलर से डिजाइन किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए साड़ी से मिलती-जुलती स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की थी, जिसके साथ ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन नथ उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। वहीं श्लोका मेहता ने भी अपनी सास के जैसी मिलती-जुलती साड़ी को चुना था।

घर की पूजा के लिए श्लोका मेहता ने भी नीता अंबानी जैसी ग्रीन साड़ी पहनी थी। हालांकि, सास-बहू की साड़ी में फर्क इतना था कि जहां नीता अंबानी ने पन्ना हरे रंग की साड़ी पहनी थी तो जबकि श्लोका पियर ग्रीन एंड ब्लू रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही श्लोका ने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस के साथ कैरी किया था और उनके बाल पीछे की तरफ मुड़े हुए थे।

फिलहाल, नीता अंबानी अपनी बहु श्लोका के आने के बाद बेहद खुश हैं। दोनों ही घर के साथ-साथ फैमिली बिजनेस को भी संभालती हैं। वैसे आप सभी लोगों को सास बहू की यह तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।