आज शोभन और वर्धमान नाम का बना शुभ योग, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा, किसका सुधरेगा जीवन

आकाश मंडल में ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति की वजह से कई शुभ योग का निर्माण होता है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में शुभ योग की स्थिति ठीक हैं तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपने जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार में शुभ फल मिलता है परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। आपको बता दें कि आज शोभन और वर्धमान नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों को कुछ ना कुछ फल अवश्य मिलेगा। आखिर यह दोनों शुभ योग किन राशियों के लिए फायदेमंद रहेंगे और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसकी वजह से आपको अपने हर कामकाज में सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग ग्राहकों को लुभाने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहने वाला है। माता पिता के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आर्थिक तंगी से गुजर ना पड़ेगा। आपको पैसा खर्च करते वक्त समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को हानि होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। वर्तमान समय में नकारात्मक ग्रहों की चाल आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को वरिष्ठ लोगों की सहायता से अच्छा लाभ मिलेगा। घर-परिवार की परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना बन रही है। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगीं। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। किसी काम में सफलता पाने के लिए आप अधिक मेहनत करेंगे। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। फाइनेंस का बिजनेस करने वाले व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। आप आर्थिक मामलों में कोई भी जोखिम मत लीजिए। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप दूसरों की नकारात्मक बातों को महत्व मत दीजिए। आपको पारिवारिक माहौल खुशहाल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। अपने ऊपर किसी भी प्रकार का तनाव हावी ना होने दें। बिजनेस करने वाले लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के सभी कामकाज पूरे होंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कामकाज की रुकावट समय के साथ-साथ दूर होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन अधिक रहेगा। बात-बात पर आप गुस्सा कर सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। कुछ जरूरी योजनाओं में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, परंतु कहीं भी पैसा लगाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन और अच्छा ऑफर मिलने के संकेत बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप पार्टनरशिप में कोई भी नया व्यापार आरंभ ना करें अन्यथा आपको लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगें। ऑफिस में कार्य के चलते उच्च अधिकारियों का दबाव होगा, परंतु आप अपने सभी कार्य बेहतर तरीके से पूरा करके अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना होगा। आप भावनाओं में बहकर किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनी बुद्धिमानी से काम लेने की आवश्यकता है। ऑफिस के कुछ कामकाज में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर की किसी महिला की सेहत में गिरावट आ सकती है। अचानक दुखद समाचार मिलने की वजह से आप काफी हताश रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप थोड़े व्यस्त रहेंगें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप लोगों के बीच मीठी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, इससे आपके प्यार का रिश्ता मजबूत बनेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। सफलता के कई नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। आप कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। गायन एवं कला जगत से जुड़े हुए लोगों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। कुछ जरूरी योजनाओं में विलंब हो सकता है, जिसके चलते आप काफी हताश रहेंगे। आप अपने जीवन साथी को खुश करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को अधिक मेहनत करना पड़ सकता है परंतु मेहनत के अनुपात में आपको लाभ नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जातक किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।