एयरपोर्ट पर ठुमके लगाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, “तू झूठी मैं मक्कार” के गाने पर फैन के साथ किया डांस, Video वायरल

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। मौजूदा समय में श्रद्धा कपूर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। वह बहुत ही सरल स्वभाव की अभिनेत्री हैं। श्रद्धा कपूर तो दिखने में सुंदर हैं, ही इसके साथ साथ अभिनय करने में भी माहिर हैं इसीलिए लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं और यह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में जोरों शोरों से व्यस्त हैं। श्रद्धा कपूर अपने फैंस के साथ अक्सर मौज मस्ती करती हुई नजर आ जाती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर को अपने जन्मदिन पर फैंस के साथ समय व्यतीत करते हुए देखा गया था। इसी बीच अब अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान वह अपने एक फैन के साथ जमकर मस्ती करती हुई दिखीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

श्रद्धा कपूर ने एयरपोर्ट पर लगाए ठुमके

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें श्रद्धा कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर आते हुए देखा गया है। जहां वह अपनी कार से बाहर निकलती हैं और हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन करती हुई नजर आईं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर इस दौरान एक हल्के पीले रंग का गोल गले वाला टॉप और लाइट पिंक कलर में बड़े आकार की बेज पैंट पहनी हुई थी।

इसके साथ ही श्रद्धा कपूर ने धूप से बचने के लिए चश्मा भी लगाया हुआ था। श्रद्धा कपूर का लुक बेहद सिंपल था, लेकिन इस लुक में भी वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इस दौरान एक फैन ने उनके साथ डांस करने की इच्छा जताई, जिसे पूरा करने से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मना नहीं कर पाईं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर अपने एक फैन के साथ जमकर ठुमके लगाने लगीं। श्रद्धा कपूर को यूं नाचते हुए देख हर कोई हैरान रह गया। श्रद्धा कपूर ने एयरपोर्ट पर फैन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म “तू झूठी में मक्कार” के गाने “शो मी द ठुमका” पर डांस किया।

वीडियो में वह दोनों गाने के हुक-स्टेप करते हुए नजर आए। अभिनेत्री, फैंस के डांस को देखकर काफी प्रभावित हो गई थीं। वहीं श्रद्धा कपूर का यह अंदाज भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे प्यारी लड़की हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “जमीन से जुड़ी हैं श्रद्धा कपूर।” एक अन्य ने यह लिखा है कि “एक बार फिर श्रद्धा ने दिल जीत लिया।” वीडियो पर और भी ढेर सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

“तू झूठी मैं मक्कार” फिल्म कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्सी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म होली के मौके पर यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।