अनुष्का संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, गुलाबी साड़ी में एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भारत के मध्य प्रदेश राज्य के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शहर उज्जैन में स्थित है। यह एक हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव जी को समर्पित है और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि ज्योतिर्लिंग के सभी मंदिरों में भगवान शिव का निवास स्थान है। ज्योतिर्लिंग के सभी मंदिरों को शिवलिंग के रूप में माना जाता है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित भगवान शिव जी का यह मंदिर विश्व भर में काफी प्रसिद्ध है।

 

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है। महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद यहां पर भक्तों की बहुत ज्यादा भीड़ लगनी शुरू हो गई है। यहां पर ना सिर्फ भारत देश बल्कि विश्व के कई अन्य देशों के लोग भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।

इसी बीच भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी अपनी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट-अनुष्का ने किए महाकाल के दर्शन

आपको बता दें कि बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए रोजाना ही वीआईपी और वीवीआईपी का आना जाना लगा रहता है। पिछले कुछ समय से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तीर्थ स्थानों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले दोनों बाबा नीम करोली के आश्रम और आनंदमई आश्रम गए हुए थे।

वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऋषिकेश भी गए थे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए थे। अब यह दोनों उज्जैन पहुंचे हैं, जहां पर दोनों ने महाकाल के दर्शन किए। हाल ही में एक पैपराजी इंस्टाग्राम में पेज से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को उज्जैन के महाकाल की पूजा करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा लाइट पिंक कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री का यह लुक बहुत ही सिंपल लग रहा है। वहीं विराट कोहली धोती पहने, गले में रुद्राक्ष और गमछा डाले हुए नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भगवान के कपाट की चौखट पर बैठे हुए आरती का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गर्भ ग्रह में जाकर पंचामृत से भगवान का अभिषेक भी किया। इसके पश्चात मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का शर्मा ने यह कहा कि वह यहां पूजा अर्चना के लिए आए थे और उन्हें भगवान के अच्छे दर्शन मिल गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि महाकाल मंदिर पहुंचे क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सामान्य भक्तों की तरह बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कोई वीआईपी सुविधा नहीं ली। बताते चलें कि इससे पहले पिछले ही महीने शादी के पवित्र बंधन में बंधे अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आए हुए थे। यहां पर दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।