ये हैं बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी शादियां, पानी की तरह बहा दिए गए थे करोड़ों रुपए

शादी हर किसी व्यक्ति के जीवन में बेहद खास होता है। हर कोई यही चाहता है कि उसकी शादी बहुत ही धूमधाम के साथ हो। शादी में आने वाले मेहमानों की अच्छी तरह से खातिरदारी करें। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है और जमकर खर्चा करता है। अगर हम बॉलीवुड की शादियों के बारे में बात करें तो बॉलीवुड के सितारे अपनी शादियों में पैसा पानी की तरह खर्च करते हैं। बॉलीवुड स्टार्स की शादी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की कुछ सबसे महंगी शादियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा दिए गए थे।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की थी। इनकी शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ जोधपुर के उमेध भवन पैलेस में शाही शादी संपन्न हुई थी। इस पैलेस में सभी मेहमानों के 5 दिन रुकने का खर्चा करीब 3.2 करोड़ आया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में 105 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। वहीं रणवीर सिंह भी एक बेहतरीन अभिनेता हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी रहती है। यह दोनों ही कलाकार अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी साल 2018 में इटली के लेक कोमो में बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इनकी शादी में 95 करोड़ रूपए खर्च हुए थे।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से हुई है। इन दोनों की शादी सुर्खियों में रही थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी इटली में संपन्न हुई थी। खबरों के अनुसार इनकी शादी का खर्च 90 करोड़ रूपए बताया जाता है।

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की शादी साल 2009 में हुई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इनकी शादी का कुल खर्च 80 करोड़ रूपए के आसपास आया था।

असिन-राहुल शर्मा

असिन ने माइक्रोमैक्स के CEO राहुल शर्मा से शादी रचाई थी और शादी के बाद यह फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इनकी शादी का कुल खर्च 50 करोड़ आया था। वहीं राहुल ने सगाई में असिन को 5 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने वर्ष 2007 में सात फेरे लिए थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इनकी शादी में 40 करोड़ रूपए का खर्चा किया गया था।

रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का विवाह 2012 में संपन्न हुआ था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इस शादी में 25 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे।

सैफ अली खान-करीना कपूर

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान की शादी में भी खूब खर्चा हुआ था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इस शादी में 20 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इस शादी में 13 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे।

विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा

अभिनेता विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा का विवाह साल 2010 में हुआ था। इनकी शादी भी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इनकी शादी में पैसा पानी की तरह बहाया गया था परंतु इन दोनों की शादी में खर्च की रकम की जानकारी नहीं है।