कभी मीनाक्षी शेषाद्री पर जान लुटाते थे कुमार सानू, पहली नजर में ही कर बैठे थे प्यार

भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर गायक कुमार सानू को भला कौन नहीं जानता। कुमार सानू अकेले एक ऐसे भारतीय गायक हैं, जिनके नाम एक दिन में 28 गाने गाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज है। 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कुमार सानू का राज रहा करता था। उस समय के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। हर कोई कुमार सानू की मधुर आवाज का दीवाना हो गया है। कुमार सानू हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं परंतु यह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहे हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुमार सानू की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने वाले हैं।

आपको बता दें कि कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। कुमार सानू के पिताजी का नाम पशुपति भट्टाचार्य है और यह एक गायक और संगीतकार हैं। शायद ही किसी को पता होगा कि कुमार सानू एक बहुत अच्छे तबला वादक भी हैं। कुमार सानू का असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है परंतु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया था। आज सारी दुनिया केदारनाथ भट्टाचार्य को कुमार सानू के नाम से जानती है।

कुमार सानू अपनी मधुर और सुरीली आवाज के लिए देश दुनिया में जाने जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने अफेयर्स की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जी हां, आशिकी, दीवाना, जुर्म, DDLJ समेत सैकड़ों फिल्मों में गाकर कुमार सानू ने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया था परंतु एक समय ऐसा भी था जब कुमार सानू खुद एक अभिनेत्री के दीवाने हो गए थे। वह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्री थीं। मशहूर सिंगर कुमार सानू मीनाक्षी शेषाद्री से एकतरफा प्यार करते थे।

आपको बता दें कि उस समय के दौरान कुमार सानू शादीशुदा थे लेकिन इसके बावजूद भी उनका नाम मीनाक्षी शेषाद्री से जुड़ा था। ऐसा बताया जाता है कि कुमार सानू का दिल मीनाक्षी शेषाद्री के प्यार में डूब गया था। बता दें कि कुमार सानू का अफेयर कुनिका लाल से भी काफी वक्त तक चला था और दोनों के बीच प्यार की लंबी लंबी बातें हुआ करती थीं परंतु इन दोनों के प्यार ने बहुत ही जल्द दम तोड़ दिया था। कुनिका लाल के बाद कुमार सानू का दिल मीनाक्षी शेषाद्री के लिए धड़कने लगा था ।

जब कुमार सानू ने महेश भट्ट की फिल्म “जुर्म” में गाना “जब कोई बात बिगड़ जाए…” गाया था। फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान ही कुमार सानू की मुलाकात मीनाक्षी शेषाद्री से हुई थी और पहली ही नजर में सिंगर अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे परंतु यह रिश्ता नतीजे तक नहीं पहुंचा। कुमार सानू ने लगभग 3 साल तक मीनाक्षी शेषाद्री से अपने अफेयर की बात छुपा कर रखी थी। साल 1993 में उनकी पहली पत्नी रीता को उनके अफेयर के बारे में पता लगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि “सानू की कई गर्लफ्रेंड है जिनमें से एक मीनाक्षी शेषाद्री भी है।”

ऐसा बताया जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्री की वजह से ही कुमार सानू ने अपनी पत्नी रीता को तलाक दिया था। रीता ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि कुमार सानू का नाम पैसा, शोहरत सब कुछ मिला लेकिन उन्होंने ग्लैमर को देखा। कुमार सानू को पैसा और ग्लैमर संभालना नहीं आया। वह अपने बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं लेना चाहते हैं।

आपको बता दें कि 80 के दशक में रीता भट्टाचार्य से कुमार सानू ने शादी की थी और साल 1994 में तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने यह कहा था कि मेरी पत्नी का कहना था कि मैं उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता हूं वह पागल है उसने मेरे भांजे के सिर पर हॉकी स्टिक से हमला किया था।

खैर जो भी हो, कुमार सानू ने दो शादियां की है। दूसरी शादी उन्होंने सलोनी भट्टाचार्य से की। कुमार सानू और सलोनी सानू की दो बेटियां हैं जिनका नाम अनाम शैनन और एना है। यह दोनों ही लंदन में रहती हैं। बता दें कि शैनन ने 2014 में अपना एक म्यूजिक एल्बम भी जारी किया था। वहीं मीनाक्षी शेषाद्री ने भी बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। मीनाक्षी ने साल 1995 में हरीश मैसूर नाम के एक बैंकर से विवाह किया था और अब यह अमेरिका रहती हैं और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।