“लो चली मैं, अपने देवर की बारात…” गाने पर भाभियों ने किया जबरदस्त डांस, लूटा करोड़ों लोगों का दिल: Video

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को भावुक कर देते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो इतनी मजेदार होते हैं कि लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े हुए वीडियोस खूब वायरल हो रहे हैं जिन्हें यूजर्स के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

वैसे एक भारतीय शादी बारात और डांस के बिना अधूरी है। बारातियों को अक्सर ढोल की ताल और डीजे पर उत्साह से सड़कों पर नाचते हुए देखा जाता है। शादी में आए सभी बाराती और दोस्त, रिश्तेदार जमकर मौज मस्ती करते हैं। अगर शादी में नाच-गाना ना हो तो सारा मजा ही खराब हो जाता है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हुई वीडियोस लोग खूब पसंद करते हैं।

आप लोगों ने दूल्हा-दुल्हन के डांस के कई वीडियोस देखे होंगे। लेकिन आज हम जो वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं वह काफी हट के है। इसके साथ ही यह वीडियो आपको पसंद जरूर आएगा क्योंकि यह वीडियो दूल्हे की भाभियों के डांस का है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों यह वीडियो खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, यह वायरल हो रहा वीडियो बारात के समय का है, जिसमें दूल्हे की भाभी अपने देवर की शादी में खूब नाचती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

देवर की शादी में खूब नाचीं भाभियां

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे राजा घोड़ी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और भाभियां बारात में बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। भाभियां अपने देवर की शादी में शानदार तरीके से डांस करते हुए दिख रही हैं। वैसे तो भाभी और देवर का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें छेड़छाड़ और हंसी-मजाक चलता रहता है। देवर और भाभी किसी ना किसी तरीके से एक दूसरे से हंसी मजाक करते रहते हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे की भाभियां लहंगे में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। वह “लो चली मैं, अपने देवर की बारात ले के” गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।

खुद को रोक नहीं पाया दूल्हा

आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे की भाभियां सड़क पर नाचते हुए दिख रही हैं। वहीं दूल्हा भी अपनी भाभियों को डांस करता हुआ देखकर खुद को नहीं रोक पाता है और वह भी घोड़ी पर बैठे-बैठे डांस करने लगता है। दूल्हा घोड़ी पर बैठा-बैठा अपने दोनों हाथ ऊपर करके नाचने लगता है। वीडियो में देख सकते हैं कि बारात में आए घर के बाकी लोग सज-धज कर वहीं खड़े होकर अपना ग्रुप फोटोशूट करवाने में काफी बिजी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हर किसी को भाभियों का कुल अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में देवर-भाभी की बॉन्डिंग भी लोगों को अच्छी लग रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, वैसे ही यह वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर भाभियों के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।