मजेदार जोक्स : संता की बीवी एकदम काली थी और उसने लाल रंग की साड़ी पहन कर संता से पूछा – मैं कैसी लग रही हूँ..??

जोक्स के इस मजेदार दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है और दोस्तों ये तो  हम सब अच्छे से जानते ही है की खुश रहना हमारे जीवन में कितना जरूरी होता क्योंकि खुश रहने से हमारे जीवन की आधा परेशानी तो हमारे खुश और पॉजिटिव सोच रखने से ही हल हो जाती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए है जिन्हें पढने के बाद आप हँसते हँसते हो जायेंगे लोटपोट तो फिर देर किस बात की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

 

मैडम- अगर इरादा पक्का हो तो
जो चाहो वो पाया जा सकता है

पप्पू- छोड़िये मैडम सब कहने की बातें हैं
मैडम (गुस्से में)- नालायक, ये सच बात है
पप्पू- अगर ऐसा होता तो आप
मेरी मैडम नहीं बल्कि मिसेज होतीं

मैडम बेहोश…

पति – तुमने तो सुबह कहा था कि रात के खाने में
दो विकल्प होंगे, लेकिन यहां तो एक ही सब्जी दिख रही है…?
पत्नी – विकल्प अभी भी दो ही हैं…
पति – वो कैसे…?
पत्नी – खाना है तो खाओ…
नहीं तो रहने दो…!

वॉट्सऐप इंस्टॉल करने के बाद पिताजी ने बेटे को मेसेज किया….
पिताजी- ओये जोक्स भेज….!
बेटा- अभी मैं पढ़ाई कर रहा हूं…!
थोड़ी देर बाद….
पिताजी- मस्त था और भेज….!!

शादी की रात पति रोमांटिक अंदाज में, नयी नवेली दुल्हन से पूछता है…
पति- इज़ाज़त हो तो मैं कुछ करूं…?
नयी नवेली दुल्हन (शर्माते हुए)- जी, मैंने तो आजतक गैरों को मना नहीं किया….
आप तो फिर भी मेरे अपने हैं….!
पति अब तक कोमा में है….!!

पप्पू खिड़की से झांक कर एक लड़की को छेड़ रहा था…
“झलक दिखला जा…. झलक दिखला जा”
लड़की चप्पल उतार कर बोली-
“एक बार आजा आजा आजा आजा आजा”

एक बेरोजगार का दर्द…
यहां रेलवे ग्रुप डी की तैयारी नहीं हो पा रही है और…
सोनी मैक्स पर हीरालाल ठाकुर की बहू…
हर हफ्ते IAS क्लियर कर देती है…!!

 

वो लड़के जो लड़कियों से बड़ी-बड़ी हांकते हुए कहते हैं…
“मैं तुमको कभी भूल नही पाऊंगा….!”
वो दुकान पर जा कर ये भूल जाते हैं कि,
मम्मी ने दाल कौन सी वाली मंगवाई थी….!!

पहला दोस्त – बीवी से झगड़ा खत्म हुआ क्या…?
दूसरा दोस्त – हां… घुटनों के बल चल के आयी थी मेरे पास…!
पहला दोस्त – अच्छा, क्या बोली…?
दूसरा दोस्त – बोली… पलंग के नीचे से निकल आओ, अब नहीं मारूंगी…!

पति – मुझे अजीब सी बीमारी हो गई है…!
डॉक्टर – कौन सी बीमारी…?
पति – मेरी बीवी बोलती है तो मुझे कुछ सुनाई नहीं देता…
डॉक्टर – अरे वाह, ये कोई बीमारी नहीं
बल्कि तुम पर भगवान मेहरबान हो गए हैं…!

 

छोटी सिस्टर बड़ी सिस्टर से कहती है…
“क्यों जीजी! आप तो कहती थी कि जीजाजी बड़े कंजूस है…!
फिर इतनी सारी शॉपिंग आप कहां से करती हैं…?”
बड़ी बहन- जैसे ही मैं उनसे मायके जाने की जिद करने लगती हूं….
वह फटाफट मेरी ट्रेन का किराया और खर्चे के रुपए हाथ में थमा देते हैं….
फिर क्या मैं शॉपिंग चली जाती हूं….!!

पत्नी (पति से)- कोई तमीज बची है आपमें….?
पति- क्यों क्या हुआ….?
पत्नी- मेरा भाई आपके घर आया है….
खाना वाना नहीं पूछोगे क्या….?
पति- साले साहब आप भोजन करके आएं है….
या जाकर करेंगे….??