Somvati Amavasya 2020: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, होगी धन वर्षा, कई प्रकार के मिलेंगे लाभ

14 दिसंबर 2020 को सोमवती अमावस्या है। अगहन माह में सोमवार के दिन यह अमावस्या पड़ रही है, इसी वजह से इसको सोमवती अमावस्या कहा जाता है। आपको बता दें कि इस बार सोमवती अमावस्या के दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण भी लगने वाला है। वैसे यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसकी वजह से यहां पर ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सोमवती अमावस्या को बहुत ही विशेष माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। अगर हम सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहण की बात करें तो शाम 7:03 बजे से सूर्य ग्रहण लगेगा और 15 दिसंबर की रात 12:00 बजे के करीब यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सोमवती अमावस्या के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको आजमाने से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और कई प्रकार के लाभ मिलेंगे।

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय

शिवजी का अभिषेक करें

आपको बता दें कि सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या पड़ रही है इसलिए आप सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और दही से अभिषेक करें और काले तिल अर्पित कीजिए इससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सोमवती अमावस्या के दिन आप दूध और दही लीजिए, साथ ही इसमें आप शहद मिला लीजिए और इससे भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक कीजिए। अगर आप यह साधारण सा उपाय करते हैं तो आपके सारे काम बनेंगे।

मंत्र का जाप

सोमवती अमावस्या पर आप अपने पितरों का ध्यान कीजिए। इसके साथ ही पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल और फूल चढ़ाएं। इन चीजों को अर्पित करते समय मंत्र “ॐ पितृभ्य: नम:” का जाप कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके ऊपर पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन की कई परेशानियां दूर होगी।

गणपति महाराज को सुपारी अर्पित करें

भगवान गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है। कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ करने से पहले सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। आप सोमवती अमावस्या के दिन भगवान गणेश जी को सुपारी अर्पित कीजिए। आप सोमवती अमावस्या की रात को गणेश प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर इसे रख दीजिए। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके साथ ही भगवान विष्णु जी को पीले रंग का त्रिकोण ध्वज वाला तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से आपके सारे काम बनेंगे।

सोमवती अमावस्या के दिन यह उपाय कीजिए

आजकल के समय में व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी समस्या पैसा है। व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है परंतु उसको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पाता है। हर कोई इंसान चाहता है कि वह अपनी मेहनत से बहुत सारा पैसा कमाए परंतु बहुत ही कम लोगों को सफलता मिलती है। अगर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं तो सोमवती अमावस्या की रात को किसी भी कुएं में एक चम्मच दूध डाल दीजिए और ₹1 रुपये का सिक्का भी डालें। इस सरल से उपाय को करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको यह उपाय करते हुए कोई भी ना देखें।