कलयुगी बेटा अपनी मां को ही बना बैठा साली, बाप को बना लिया साढ़ू, पढ़िए रिश्तो की उलझी अजीबो-गरीब कहानी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं इंसान अनेकों रिश्तो के बंधन में बंधा होता है। माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी, नाना-नानी जैसे अनेक रिश्ते होते हैं। रिश्तो के ताने-बाने से ही परिवार का निर्माण होता है। कई परिवार मिलकर समाज बनाते हैं और अनेक समाज सुमधुर रिश्तों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश का आगाज करते हैं। हमारे जीवन में हमारे अनेकों रिश्तो का बहुत महत्व होता है और हर रिश्ता अपने आप में खास होता है।

आपको बता दें कि रिश्ते मानवीय भावनाओं का प्रतीक होते हैं। एक और जहां हमारे जीवन में कुछ रिश्ते खून के होते हैं। वहीं कुछ रिश्ते भावनाओं से भी बने होते हैं। रिश्तो के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा हो जाएगा। सभी रिश्तों को बहुत ही महत्व दिया जाता है और लोग अपने रिश्तो को दिल से निभाते हैं। इसी बीच आज हम आपको रिश्तो की एक ऐसी उलझी कहानी बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

अगर हम आपसे यह सवाल पूछे कि मौसी कौन होती है? तो आप लोग यही जवाब देंगे की मां की बहन मौसी होती है। मौसी यानी मां सी या मां जैसी। समाज में मौसी को मां के बराबर का दर्जा दिया जाता है परंतु अगर किसी को अपनी मौसी से ही प्यार हो जाए और शादी तक नौबत पहुंच जाए तो आप क्या कहेंगे? आप हमारी बात सुनकर यही कहेंगे कि हम कैसे अटपटी बातें कर रहे हैं। वहीं आप लोगों को यह बात हैरान कर रही होगी।

दरअसल, आज हम आपको झारखंड के चतरा से सामने आए एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर एक बेटा अपनी मौसी के साथ ही प्यार कर बैठा। इतना ही नहीं बल्कि उसने मौसी के साथ शादी भी रचा ली और पिता का साढ़ू बन बैठा यानी देखा जाए तो अगर मौसी से शादी की तो उसकी मां ही उस शख्स की साली हो गई। तो है ना रिश्तों की यह उलझी अजीबोगरीब कहानी!

आपको बता दें कि इस मामले के विषय में ऐसा बताया जा रहा है कि उस शख्स का अपनी मौसी के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी परिणति बीते दिनों शादी के रूप में सामने आई है। आखिर रिश्तों के उलझन की यह अजीबो-गरीब कहानी क्या है? चलिए पढ़ते हैं इसके बारे में…

आज हम आपको जिस शख्स की कहानी बता रहे हैं उसका नाम सोनू राणा है, जो चतरा के रक्सी गांव के रहने वाला है। सोनू राणा हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सोनू राणा ने अपनी ही मौसी को जीवनसंगिनी बना लिया। इसने अपनी मौसी के साथ हेरुआ नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर में प्रेम विवाह किया। जैसे ही मां की बहन के साथ शादी करने की सूचना सोनू के घरवालों और ग्रामीणों को हुई तो सबसे पहले तो सभी हैरत में पड़ गए।

ग्रामीणों ने इस रिश्ते का पुरजोर विरोध किया तो नवविवाहित प्रेमी जोड़े के सामने घर से भागने सिवा और कोई रास्ता नहीं रहा। घरवालों और ग्रामीणों से छुपकर अब दोनों ने सदर थाने में शरण ली है। आपको बता दें कि युवक और युवती दोनों ही बालिक हैं। इसलिए पुलिस के द्वारा दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया गया और उन्हें समझाया गया।

विरोध कर रहे हैं दोनों के परिजन

जब पुलिस में मौसी के साथ प्रेम विवाह का मामला पहुंचा तो उसके बाद भी लड़का और लड़की के परिजन नहीं माने। वहीं प्रेमी जोड़ा साथ रहने की जिद पर अड़ा हुआ है। दोनों के घरवालों ने पुलिस के सामने भी इस शादी को असामाजिक करार दिया और रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर दिया। घरवालों को पुलिस ने समझाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद सभी की मौजूदगी में एक बॉन्ड भरवाकर प्रेमी जोड़े को घर भिजवा दिया गया।

प्रेमी जोड़ा पहुंचा गांव तो मां रोने लगी

जब मौसी बनी दुल्हन को लेकर बेटा पुलिस थाने से घर पहुंचा, तो मां ने उन्हें देखने के बाद रोना शुरू कर दिया। मां ने रो-रोकर आसमान सिर पर उठा लिया। मां रोते-रोते कभी किसी से अपने बेटे को समझाने की गुहार लगा रही थी, तो कभी मां अपने बेटे और अपनी बहन को रिश्तों की मर्यादा समझाने में लगी हुई थी।

वहीं गांव वाले भी इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान हो गए हैं। रिश्तो की उलझन में फंसे ग्रामीण जहां इसे असामाजिक संबंध बता रहे हैं। वहीं कुछ ग्रामीण ऐसे भी हैं जो यह बात कर रहे हैं कि प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ जीवन बिताएं।