सोनम कपूर ने फिर दिखाई बेटे की झलक, परदादी निर्मल कपूर की गोद में खेलता नजर आया वायु, तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे की देखभाल में लगी हुई हैं। बेटे के जन्म से सोनम कपूर का जीवन पूरा हो गया है। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा 20 अगस्त 2022 को माता-पिता बने हैं। उनके घर एक नन्हा राजकुमार आया है, जिसे अपने जीवन में पाकर दोनों ही बहुत ज्यादा खुश हैं। वहीं जब से सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया है, तभी से फैंस उनकी पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने अपने बेटे के साथ की एक तस्वीर को शेयर किया था।

वहीं एक बार फिर से सोनम कपूर ने अपने बेटे की एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी दादी निर्मल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ अपनी और अपने बेटे की तस्वीर को साझा किया है। अभिनेत्री ने अपनी दादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

सोनम कपूर ने शेयर की अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीर

आपको बता दें कि सोनम कपूर की दादी यानी निर्मल कपूर का हाल ही में जन्मदिन था। अपनी दादी के जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्होंने अपने बेटे वायु आहूजा की लेटेस्ट तस्वीर को साझा किया है। सोनम कपूर ने अपनी दादी निर्मल कपूर के जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने और अपने बेटे वायु के साथ अपनी दादी की तस्वीर को साझा किया है।

पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह सोनम कपूर के बचपन की है और वह अपनी दादी के साथ नजर आ रही हैं। वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें सोनम कपूर की दादी ने वायु को गोद में लिया हुआ है।

सोनम कपूर ने इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “हैप्पी हैप्पी बर्थडे दादी लव यू।”

अनिल कपूर ने भी शेयर की तस्वीरें

वहीं अनिल कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि लगभग पूरा परिवार दिखाई दे रहा है।

अनिल कपूर के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, निर्मल कपूर, सोनम कपूर, आनंद अहूजा दिखाई दे रहे हैं।

इन्ही तस्वीरों में से एक फोटो में आप लोग देख सकते हैं कि उसमें सोनम कपूर की गोद में उनका बेटा भी नजर आ रहा है।

अनिल कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा “कमाल की बेटी, पत्नी, मां, दादा और अब परदादी का आज 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। आपके जैसा कोई नहीं है। हैप्पी बर्थडे मॉम।”

सोनम कपूर ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था बेटे का वन मंथ बर्थडे

अभिनेत्री सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने बेटे वायु का वन मंथ बर्थडे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम की भी घोषणा की थी। सोनम कपूर ने एक तस्वीर को शेयर किया था, जिसमें वह, उनके पति आनंद अहूजा और उनका नवजात बेटा दिखाई दे रहे हैं। तीनों ही पीले रंग के कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर पीले रंग का सलवार सूट पहने हुए दिख रही हैं। वहीं आनंद आहूजा कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आए। आनंद आहूजा की गोद में उनका बेटा नजर आ रहा है।