सोनम कपूर ने इस वजह से बेच दिया अपना मुंबई वाला खुबसूरत आशियाना ,जाने कितना हुआ मुनाफा

एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाती है और लंबे समय से फिल्मों से दूर होने के बाद भी सोनम कपूर की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है| इन दिनों सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने बेबी बॉय वायु कपूर आहूजा के साथ हैप्पी पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर सोनम कपूर काफी सक्रिय पाई जाती है|

मां बनने के बाद से ही सोनम कपूर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है और इन दिनों एक्ट्रेस अपने बेटे भाइयों का पूरा हो जा के साथ अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही है| सोनम कपूर भले ही इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं परंतु उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है जिसकी जानकारी खुल एक्ट्रेस ने अपने मीडिया इंटरव्यू के दौरान दिया है|

इसी बीच सोनम कपूर को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि सोनम कपूर ने अपने मुंबई वाले फ्लैट को करोड़ों रुपए में बेच दिया है| सोनम कपूर का यह फ्लैट मुंबई के बीकेसी में सेंट्रल बिजनस डिस्ट्रिक्ट में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में सोनम कपूर ने इस फ्लैट को खरीदा था और वही अब एक्ट्रेस ने साल 2023 में अपने इस खूबसूरत आशियाने को 32.50 करोड़ रुपए उन्हें बेच दिया है|

जानकारी के मुताबिक सोनम कपूर ने इस फ्लैट को साल 2015 में खरीदने के लिए 31.48 करोड़ खर्च किए थे और अब एक्ट्रेस ने इस घर को 32.50 करोड़ में सेल कर दिया है हालांकि इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि सोनम कपूर को घर बेचने में कुछ खास मुनाफा नहीं हुआ है और ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि सोनम कपूर ने इस घर को पैसों के लिए नहीं बल्कि इस वजह से भेजा है क्योंकि वह काफी समय से इस घर में नहीं रहती थी और उनका यह घर काफी दिनों से बंद पड़ा था जिसके चलते उन्होंने अपने इस आशियाने को बेचने का फैसला किया|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर के इस फ्लैट में सुख सुविधाओं की सभी चीजें मौजूद है और इस बिल्डिंग में 4 पार्किंग भी है और वही सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि सोनम कपूर के इस फ्लैट को एसएमएफ इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की एक कंपनी ने खरीद लिया है जिसके लिए कंपनी ने 1.95 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है|

बात करें सोनम कपूर की प्रॉपर्टी और नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की कुल संपत्ति 80 से 90 करोड़ रुपए बताई जाती है | सोनम कपूर के कमाई का जरिया सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि वह एक प्रोड्यूसर और ब्रांड एंबेसडर भी है और ब्रांड एंडोर्समेंट करने से सोनम कपूर को करोड़ों की कमाई होती है| इतना ही नहीं सोनम कपूर ने रियल स्टेट में भी काफी अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट किया है और इनके पास लंदन में भी एक आलीशान घर है| वहीं मुंबई में सोनम कपूर ने एक और घर खरीदा है जिसकी कीमत 35 करो रुपए बताई जा रही है|

सोनम कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस को साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में देखा गया था और इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड रिलीज हुई है और इसके बाद से ही सोनम कपूर ने अपने काम से ब्रेक ले लिया और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही है| सोनम कपूर और आनंद आहूजा को साल 2022 में अगस्त महीने में एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था जिसका नाम इन्होंने वायु कपूर आहूजा रखा है|