5 जनवरी 2023 राशिफल: आज इन 7 राशि वालों की किस्मत लेने वाली है करवट, हो सकता है धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक संस्थान से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज का तनाव कम होगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं लेकिन आपको अपना पूरा ध्यान योजनाओं पर लगाना होगा, नहीं तो आपके कुछ विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बात करनी होगी। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में कार्य का बोझ बढ़ने से आप परेशान हो जाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने जीवन में कुछ अलग करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपका दिन अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आज आपको ज्यादा लाभ कमाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम के लिए ज्यादा टेंशन ले सकते हैं, जिसका असर आपके बाकी कामों पर भी पड़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। अगर विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। इससे आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। आप एक साथ कई काम हाथ में मत लीजिए, क्योंकि आप किसी भी काम पर सही ढंग से ध्यान नहीं लगा पाएंगे। आपको यह सोचना होगा कि किसे पहले किया जाए और किसे बाद में। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। अगर आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे लेकिन आपको उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा रहेगा। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप किसी मामले में आस्था और विश्वास बनाए रखें, आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है लेकिन आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर आप उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है, तभी आप सफलता हासिल करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको क्रोध करने से बचना होगा। आज आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय खुशी के व्यतीत कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे आपका खर्च बढ़ेगा। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी से अपने मन में चल रही सारी बातों को शेयर ना करें। जो विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें अपने गुरुजनों से बात करनी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।