Rashifal 25 October: आज इन 7 राशियों का हंसी-खुशी गुजरेगा दिन, मिलेगा धन लाभ, पढ़ें राशिफल

Rashifal 25 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 अक्टूबर 2020 राशिफल | 25 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज दूर संचार माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कामयाबी मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके दिन की शुरुआत बेहद अच्छी रहने वाली है। दोपहर को अचानक कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। इस राशि के लोग आज पैसों का लेनदेन करने से बचें। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा अन्यथा व्यापार में घाटा हो सकता है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा ना करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। आपका मन इधर-उधर की बातों को लेकर काफी चिंतित रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। यदि आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। व्यापारी वर्ग वर्तमान की स्थिति को देखकर काफी परेशान रहेंगे। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास का स्तर कम रहेगा। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ऑफिस के कार्य समय पर निपटा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारियों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलने वाला है। पड़ोसियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की आज किस्मत मजबूत रहेगी। आपको थोड़ी मेहनत का अधिक फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। मानसिक परेशानियां कम रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपना ध्यान पढ़ाई में केंद्रित कर सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से सहायता करेंगे, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। आज आपको कुछ नया जानने को मिल सकता है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोग आज पूरे दिन अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवारिक माहौल खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अचानक किसी मामले में निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोग आज कुछ परेशान नजर आएंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। करीबी मित्रों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। किस्मत का सहयोग ना मिलने की वजह से आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पुराने रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क बनाए रखेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं कम होती हुई नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने अंदर की कमियों को पहचान कर उसको दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने वाला है। घर के जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से आपको अपने किसी काम में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सोचे हुए कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद होने की संभावना बन रही है। महिला मित्र की तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कुल मिलाकर आज आपको काफी धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए।