सोनम कपूर ने बहन रेहा कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रेहा कपूर हैं। वैसे तो रेहा कपूर की पूरी फैमिली ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करती नजर आ रही हैं और सभी लोग किसी ना किसी क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं। वहीं रेहा कपूर बॉलीवुड की लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वह अक्सर किसी भी इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन से दूर रहती हैं। रेहा कपूर बॉलीवुड फ़िल्में प्रॉड्यूस करती हैं। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में राजश्री ओझा के साथ फिल्म “आयशा” से की थी।

आपको बता दें कि रेहा कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 के दिन मुंबई में हुआ था। भले ही उन्हें लाइमलाइट में रहने का शौक तो नहीं लेकिन उनका नाम सुर्खियों में जरूर रहता है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रेहा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस बीच अनिल की बड़ी बेटी और बी टाउन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी छोटी बहन रेहा को बर्थडे विश किया है।

रेहा कपूर बर्थडे पर सोनम कपूर ने शेयर कीं ये थ्रोबैक तस्वीरें

दरअसल, सोनम कपूर ने अपनी छोटी बहन रेहा कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खास तस्वीरों को साझा किया है।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में हम उनकी छोटी बहन रेहा कपूर के बचपन की तस्वीर को देख सकते हैं। इस तस्वीर में नन्ही सी रेहा कपूर बहुत क्यूट लग रही हैं।

वहीं सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें रेहा और पापा अनिल कपूर की थ्रोबैक तस्वीरें भी शामिल हैं।

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और रेहा कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सोनम कपूर ने अपनी छोटी बहन रेहा कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही के ऑप्शन में लिखा है “दुनिया में मेरे पसंदीदा शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरा सबसे अच्छा दोस्त मेरी आत्मा, साथी। हर चीज में भागीदार और दुनिया की सबसे अच्छी बहन जोड़ी।”

सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है “लव यू मेरी खूबसूरत समझदार बहन। मुझे तुम्हारी रूममेट होने और तु्म्हारे साथ एक ही घर में रहने की याद आती है और मैं तुम्हारे घर आने का इंतजार नहीं कर सकती।”

सोनम कपूर ने कुछ इस खास अंदाज में अपनी छोटी बहन रेहा कपूर के जन्मदिन के मौके पर स्पेशल नोट लिखा और अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है।

सोनम कपूर और रेहा कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रेहा कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत फिल्म “आयशा” से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था और उनके साथ अभय देओल नजर आए थे। आयशा के बाद रेहा कपूर ने साल 2014 में फिल्म खूबसूरत को प्रोड्यूस किया था, जिसके डायरेक्टर शशांक घोष हैं। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने अपनी बहन सोनम कपूर के साथ क्लॉथिंग ब्रांड रेसन की शुरुआत की।

वहीं रेहा कपूर ने साल 2018 में फिल्म “वीरे दी वेडिंग” बनाई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। गौर करने वाली बात है कि तीनों ही फिल्मों में सोनम कपूर ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

रेहा कपूर ने एक्टिंग की जगह फिल्म निर्माण और फैशन डिजाइनिंग को अपना करियर चुना, जिसके माध्यम से वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रेहा कपूर की कुल संपत्ति 5 से 6 मिलियन डॉलर के करीब बताई जाती है।