6 मार्च 2023 राशिफल: आज 2 राशि वालों को मिलेंगे बहुत अच्छे मौके, शिव जी की कृपा से सोचे हुए काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है। कोई नया काम शुरू करने पर विचार करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। अपने चारों और होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय बहुत बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे छोड़ना ठीक नहीं है। कामकाज में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि वाले विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। वहीं आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे। आप अपनी काबिलियत से नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत से जुड़ी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपको खुशी मिलेगी। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रशासनिक कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अचानक धन प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कुछ नया अनुभव कर सकते हैं जो आपके लिए भविष्य में काम आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप बचपन की यादें ताजा करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखरकर सामने आएगी। ऑफिस के कार्य समय पर पूरा कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। शाम के समय परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो व्यक्ति एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं, जिसके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। जो व्यक्ति मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें काफी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर सामना करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। सफलता के मार्ग में आ रही समस्या दूर हो जाएगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है प.रिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। इससे रिश्ते में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आपके पक्ष में आएगा। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अचानक आपको धन लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं, तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी प्राप्त कर लीजिए। व्यापार में आप खूब तरक्की हासिल करेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार साबित होगा। करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए नहीं, तो कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। दोस्ती और मजबूत होगी। साथ में पार्टी करने की भी योजना बना सकते हैं। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है।