फैमिली के साथ लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आईं सोनम कपूर, वायु के स्नीकर्स पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर अपने फैंस के बीच अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड कपल सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था और इसके बाद से सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पैरंटहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। बेटे वायु के जन्म के बाद से ही कपल की दुनिया बदल गई है।

सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती है। इन दिनों सोनम कपूर अपने परिवार के साथ लंदन में हैं और फैमिली टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोनम कपूर हाल ही में फैमिली के साथ वॉक पर निकलीं, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों को सोनम कपूर की बहन रिया ने हाल ही में शेयर किया है। तस्वीरों में उनका फैमिली के साथ एंजॉयमेंट साफ देखा जा रहा है।

फैमिली के साथ सड़कों पर घूमती नजर आईं सोनम कपूर

आपको बता दें कि सोनम कपूर के साथ इन दिनों उनकी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी समय व्यतीत कर रहे हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन के नोटिंग हिल्स पर वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।

फोटोज में सोनम ओवरसाइज शर्ट और स्नीकर्स के साथ ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। तो वहीं आनंद टी-शर्ट और ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने स्नीकर्स के साथ पेयर किया है। इस दौरान वायु की मौसी रिया कपूर और उनके हबी करण भी उनके साथ मौजूद हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु को इस दौरान गोद में लिया हुआ है। वायु को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रहे हैं। सोनम और वायु ने मैचिंग स्नीकर्स पहने हुए हैं।

वायु के स्नीकर्स पर फिदा हुए फैंस

यह तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स वायु के स्नीकर्स पर फिदा हो गए हैं। मासी रिया कपूर ने भी सोनम की फैमिली की एक पिक्चर शेयर की है। जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। इस पिक्चर पर एक फैन ने कमेंट किया “यहां बेबी बॉय के स्नीकर्स को लाइक करने के लिए सेप्रेट बटन होना चाहिए।” वहीं एक अन्य ने लिखा “लव इट।” साथ ही सोनम की इस फैमिली पिक्चर पर कई लोग प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। वहीं अगस्त 2022 में सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनम कपूर काफी लंबे ब्रेक के बाद बहुत ही जल्द फिल्म “ब्लाइंड” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा लूसी आर्देन और शुभम सराफ भी नजर आएंगे। फिल्म 7 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम कपूर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगी, जो देख नहीं सकती। फिल्म ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड है।