38 करोड़ के इस आलीशान बंगले में परिवार संग रहते हैं राम चरण, देखिए लग्जरी बंगले की Inside Photos

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। राम चरण ने अपने पिता चिरंजीवी की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में बेशुमार नाम और शोहरत कमाई है। राम चरण ने अपने जबरदस्त अभिनय और दमदार पर्सनालिटी के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और आज राम चरण साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे महंगे और अमीर अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण तेजा ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक्टर राम चरण के आलीशान घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। रामच रण सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे होने के बावजूद भी वह इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान रखते हैं। राम चरण रियल लाइफ में एक राजकुमार की जिंदगी जीते हैं। अगर आप एक्टर के आलीशान घर की तस्वीरें देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे।

सुपरस्टार राम चरण के पास हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक शानदार बंगला है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 38 करोड़ रुपए बताई जाती है। एक्टर राम चरण ने इस बंगले को साल 2019 में खरीदा था।

हैदराबाद में एक्टर राम चरण का यह घर करीब 25000 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। इस आलीशान बंगले को विदेशों से लाए शानदार इंटीरियर से डेकोरेट किया गया है।

राम चरण अपने पूरे परिवार के साथ इस आलीशान घर में रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो राम चरण का यह बंगला साउथ इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज के घरों में सबसे महंगा घर है। राम चरण का यह आलीशान बंगला बाहर से जितना भव्य नजर आता है अंदर से ही उतना आलीशान और खूबसूरत है।

राम चरण के इस आलीशान बंगले में आपको महंगी पेंटिंग्स और कई यूनिक शोपीस देखने को मिल जाएंगी, जो इस घर को क्लासी लुक देता है।

एक्टर के इस आलीशान घर के लिविंग एरिया में ब्राउन और व्हाइट कॉन्बिनेशन का काम देखने को मिलता है।

इसके अलावा इस आलीशान और खूबसूरत घर के अंदर एक बहुत ही सुंदर सा मंदिर भी है, जहां राम चरण को कई बार पूजा करते हुए देखा जा चुका है।

इस आलीशान घर के अंदर काफी बड़ी बालकनी भी है, जिसमें एक्टर अक्सर वर्कआउट करते हुए दिखते हैं।

इसके अलावा राम चरण तेजा का एक आलीशान घर मुंबई में भी है जिसे उन्होंने साल 2012 में खरीदा था। आपको बता दें कि राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। राम चरण के पास कोन्निडेला नाम से खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। इस प्रोडक्शन के माध्यम से वह फिल्म “तूफान” बना चुके हैं। वहीं अगर हम एक फिल्म के लिए राम चरण कितनी फीस लेते हैं, इसकी बात करें तो वह करीब 20 करोड़ रुपए एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं।

आपको बता दें कि राम चरण के इस घर का डायनिंग एरिया भी बेहद लग्जरियस है और यहां अभिनेता अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर डिनर करते हैं। तो आपको राम चरण के इस आलीशान घर की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।