सोयाबीन खाने के फायदे भी हैं और नुकसान भी, पुरुषों की छीन सकता है मर्दानगी, जानिए विस्तार से

सोयाबीन को प्रोटीन का सबसे उत्तम स्रोत माना गया है। अगर शाकाहारी लोग सोयाबीन का सेवन करते हैं तो उनको मांस जितना पोषण प्राप्त होता है। शाकाहारी लोगों को अपने भोजन में सोयाबीन को शामिल जरूर करना चाहिए, इससे आपको प्रोटीन और पोषक तत्व मिलेंगे। सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। सोयाबीन में कई बीमारियों और इन्फेक्शन का इलाज छिपा है। सोयाबीन में मिनरल्स के अलावा विटामिन बी कॉन्प्लेक्स और विटामिन ए की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। सोयाबीन को लोग तरह-तरह से खाना पसंद करते हैं। कोई इनको सब्जी या पराठे के रूप में खाना पसंद करता है तो कई लोग कटलेट या फिर दूध में मिक्स करके इसको खाना पसंद करते हैं।

सोयाबीन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है परंतु सोयाबीन खाना स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद होता है, इसके नुकसान भी होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सोयाबीन खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे और इसके नुकसान क्या-क्या हैं। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

चलिए जानते हैं सोयाबीन के फायदे

हड्डियों के लिए फायदेमंद है सोयाबीन

सोयाबीन का सेवन किया जाए तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। सोयाबीन में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करती है। आपको बता दें कि सोयाबीन का सेवन करके आप कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।

मधुमेह के रोग में सोयाबीन है फायदेमंद

सोयाबीन का सेवन किया जाए तो इससे कोलेस्ट्रोल और ब्लड ग्लूकोज का स्तर कम होता है। जो लोग मधुमेह के रोग से पीड़ित हैं उनके लिए सोयाबीन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है। यह ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करती है। मधुमेह के रोगियों के लिए सोयाबीन से बनी रोटी का उपयोग करना लाभदायक माना गया है। इतना ही नहीं अगर मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्ति रोजाना सोयाबीन का सेवन करते हैं तो मूत्र से संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है सोयाबीन

अगर किसी व्यक्ति को दिमाग से संबंधित परेशानियां, मिर्गी, याददाश्त कमजोर होना, सूखा रोग और फेफड़ों से संबंधित बीमारी है तो इससे इसे दूर रखने में सोयाबीन मदद कर सकती है। आपको बता दें कि सोयाबीन में फास्फोरस मौजूद होता है जो इन बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

सोयाबीन त्वचा के लिए है लाभदायक

सोयाबीन के बीज का सेवन किया जाए तो इसे त्वचा का रंग साफ होता है। अगर त्वचा स्वस्थ रखनी हो तो इसके लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत ही जरूरी है। सोयाबीन त्वचा के लिए एक मॉइश्चराइजर का काम करती है। अगर किसी व्यक्ति की सूखी त्वचा है तो उससे छुटकारा पाने के लिए सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर किसी की त्वचा ऑयली है तो त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए भी सोयाबीन का उपयोग किया जा सकता है। सोयाबीन का सेवन करने से शारीरिक विकास, कब्ज और कई प्रकार की बीमारियां दूर भागती हैं।

सोयाबीन के नुकसान

1. सोयाबीन का अगर अधिक सेवन किया जाए तो इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है।

2. अगर महिलाएं सोयाबीन का अधिक सेवन करती हैं तो इससे हार्मोन से जुड़ी हुई कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। सोयाबीन में मौजूद कंपाउंड फीमेल हार्मोन एस्ट्रोजन की नक़ल करने लगता है।

3. अगर पुरुष सोयाबीन का अधिक सेवन करते हैं तो इसकी वजह से स्पर्म काउंट की भारी कमी आ जाती है। अत्यधिक सेवन से पुरुषों में नपुंसकता आ सकती है।