कन्या राशि में बदलने जा रहे हैं सूर्य अपनी चाल, जानिए सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई ग्रह अपनी स्थिति बदलता है तो इसकी वजह से मनुष्य के जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि 16 सितंबर 2020 को सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आखिर सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान रहेंगे। शत्रुओं में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी से ज्यादा खर्चे बढ़ेंगे, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर सामान्य रहने वाला है। आपके अंदर क्रोध अधिक रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी संतान का मार्गदर्शन करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। सुख साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जमीन-जायजाद से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फल मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर की वजह से कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जाएंगे। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल स्थापित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर आर्थिक लाभ दिला सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आपको कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक समझौता होगा। आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने दांपत्य जीवन के मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर खर्चों में बढ़ोतरी कराएगा। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। किसी विशेष कार्य में मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के सहारे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस समय के दौरान आपको भारी आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी दूर रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको कार्यस्थल में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो आपके पद में वृद्धि हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। सुख और शांति की प्राप्ति होगी। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर बेहतर साबित होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। माता की सेहत अच्छी रहेगी। आप परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किसी पुरानी योजना का लाभ मिलने वाला है। आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने करियर में लगातार उन्नति की तरफ आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विपरीत परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लीजिए।