आज रविवार के दिन इन 3 राशि वालों पर है बड़ा खतरा ,रहे सावधान ,जानें आज का राशिफल

मेष :

आपके लिए आज का दिन हितकारी रहने वाला है |आज के दिन आपको पैसों के लिहाज से अचानक फायदा हो सकता है। निजी और पारिवारिक जीवन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। परिवार में आपके विचारों से कुछ लोग सहमत नहीं हो पाएंगे। आज आपको अपनी आदतों या अपने प्रोग्राम में बदलाव करने पड़ सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी आपको हो सकता है।

वृषभ :

आपके लिए आज का दिन काफ़ी निराशाजनक साबित हो सकता है यदि आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। खुद पर संयम बरतें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन :

आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। आसपास के लोगों से मन की बात अच्छे से छुपा लेंगे। रिश्तों और पैसों के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं।

कर्क

आज के दिन आप अपने  जीवन में कुछ अच्छे बदलाव की कोशिश कर सकते हैं और आप उनमें बहुत हद तक सफल भी होंगे। पुराने पैसों का हिसाब होगा। बिजनेस और नौकरी में खुद की स्थिति पर विचार कर के आगे बढ़ने की प्लानिंग कर सकते हैं। नए निवेश की सलाह भी मिल सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।

सिंह :

आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। आपकी सलाह से किसी को धन लाभ भी हो सकता है। आज पैसों और रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज लिए गए आपके कुछ फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा सकते हैं।

कन्या :

आज नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिशें सफल हो सकती हैं।खुद पर  आत्मविश्वास बनाएं  रखें। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए आप बहुत उत्सुक हो सकते हैं। जरूरी काम निपटाने का ध्यान रखें। परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। आज आप अपने मन की हर बात दूसरों से शेयर करने से बचें। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

तुला :

आज के दिन आपको  कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

आज आपके  घर में सुख-शांति का माहौल  बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके।

धनु :

आज के दिन आपके लिए जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। । संयम और साहस का दामन थामे रखें।  किसी भारी नुक़सान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है। किसी भी गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से प्रेम सम्बन्धों में वृद्धि होगी।

मकर:

आज आप जो भी काम करेंगे हर काम में आपको सफलता हांसिल होगी । शांति बनाये रखें और धीरज से काम लें। कोई आपसे आज मिलने आएगा। अपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें। जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। किसी भारी नुक़सान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है। 

कुंभ:

आज के दिन आप अपने आसपास सभी को अपनी सोच और किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे। अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे। आपके लिए रोमांचक समय है। आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है,बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे।

मीन:

व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।  अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा।