कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद कड़ाके की ठंड में सड़कों पर दूध बेच रहे सुनील ग्रोवर, लोग बोले- नागिन को पिला दो

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो अपनी फिल्मों और शोज के अलावा कई तरीकों से अपने फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। वहीं फैंस को भी इन सितारों का अंदाज बहुत पसंद आता है। उन्हीं सितारों में से एक नाम सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का है, जो इंडस्ट्री के एक बेहद सफल और मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ एक कॉमेडियन भी हैं। सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर का सोशल मीडिया पर एक अंदाज ही देखने को मिल रहा है। सुनील ग्रोवर समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसे देखने के बाद किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि इस पोस्ट में सुनील ग्रोवर दूध वाले बनकर बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

दूध बेचते हुए सुनील ग्रोवर आए नजर

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को साझा किया है। यह तस्वीर इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। सुनील ग्रोवर के द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह बाइक पर बैठे गली-मोहल्ले में दूध बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बाइक के दोनों साइड दूध के बड़े-बड़े कंटेनर बंधे हुए भी देखे जा सकते हैं।

सुनील ग्रोवर वायरल फोटो में कड़ाके की ठंड में सर्दी से बचने के लिए सिर पर टोपी भी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जैकेट और स्वेटर भी पहना हुआ है। सुनील ग्रोवर इस पोस्ट में बाइक पर बैठकर सड़कों पर दूध बेचते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर देखने के बाद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उन्हें दूध बेचता हुआ देख कर हैरान हो गए हैं। वहीं कुछ लोग उनसे मजे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

सुनील ग्रोवर की इस पोस्ट पर फैंस काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने सुनील ग्रोवर की पोस्ट पर मजे लेते हुए यह लिखा है कि “दूध नागिन को पिलाओ सर, पुण्य मिलेगा।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह लिखा है कि “पानी कितना मिलाया।’ एक और यूजर ने उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में ही पूछ लिया, यूजर ने लिखा “इंस्टाग्राम पर ही कॉमेडी करते रहोगे या ग्राउंड पर भी जाओगे?” बता दें सुनील ग्रोवर की यह पोस्ट फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रही है।

सुनील ग्रोवर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें द कपिल शर्मा शो से सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल हुई थी। शो मे सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग ने सभी को अपना फैन बना लिया था। कॉमेडी के अलावा सुनील ग्रोवर अभिनय में भी काफी सक्रिय हैं। सुनील ग्रोवर पिछली बार गुडबाय फिल्म में नजर आए थे। वहीं सुनील ग्रोवर को वेब सीरीज तांडव में भी देखा गया था।