Video: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी पर पापा सुनील शेट्टी ने यूं जताई खुशी, कहा- मैं ससुर बन गया हूं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली बेटी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ 23 जनवरी 2023 को बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी रचाई है। कपल की शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही शामिल हुए थे। वहीं सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़ी ने कई सालों तक डेट किया।

शादी का उत्सव तीन दिनों तक चला, जिसकी शुरुआत संगीत समारोह से हुई, जिसके बाद हल्दी, मेहंदी और शादी हुई। अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिरकार 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में शादी के बंधन में बंध गए। केएल राहुल और अथिया शेट्टी अब पति-पत्नी हैं। वहीं शादी के बाद खुद सुनील शेट्टी भी मीडिया के सामने आए और सभी का धन्यवाद दिया। सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी के बारे में जानकारी भी दी।

KL राहुल और अथिया शेट्टी की शादी पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन

अपनी लाडली बेटी अथिया शेट्टी की शादी के बारे में जानकारी देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी हो गई है और मैं ससुर बन गया हूं। सुनील शेट्टी का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी कहते हैं कि मैं बहुत खुश हूं और राहुल की फैमिली बहुत अच्छी है।

शादी के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेटे के साथ नजर आए। पिता-पुत्र की जोड़ी ने इंडियन एथनिक वियर पहना हुआ था। जहां सुनील शेट्टी ने क्रेप रंग का कुर्ता और पायजामा पहना हुआ था। वहीं उनके बेटे को सफेद पोशाक में देखा गया।

सुनील शेट्टी ने व्यक्त की अपनी खुशी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Buzz (@bollytellybuzz)

सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मीडिया से यह कहा कि वह बहुत ज्यादा खुश हैं क्योंकि समारोह अच्छी तरह से हुआ और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद परिवार ने रिसेप्शन के लिए प्लानिंग बनाई है। सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि वह अभी भी राहुल के लिए पिता हैं जैसे वह अपनी बेटी अथिया के लिए हैं और उन्होंने कहा कि ससुराल अतीत की बात है।

शादी के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शेयर की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

आपको बता दें कि लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे के साथ शादी करके हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद 23 जनवरी 2023 को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर राहुल और अथिया की शादी की पहले तस्वीरें सामने आते ही जमकर वायरल हो गई हैं और इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस शादी से दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं। वहीं शादी के बाद अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी और उनके भाई पैपराजी को मिठाई बांटने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सुनील और अ​हान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए।