इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें यह काम, वरना जीवन पर पड़ेगा भारी!

वैसे देखा जाए तो सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना कहा जाता है परंतु विज्ञान, ज्योतिष और धार्मिक तीनों ही नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। जब पृथ्वी का एक हिस्सा चंद्रमा की छाया से घिर जाता है तब सूर्यग्रहण खगोलीय रूप से घटित होता है। जहां खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह नजारा किसी रोमांच से कम नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना गया है।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। इसके साथ ही इस दिन शनिचरी अमावस्या भी पड़ रही है, इसी वजह से इस ग्रहण का महत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है। यह ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12:15 बजे से शुरू होगा और सुबह 4:08 बजे तक चलेगा।

आपको बता दें कि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है इसी वजह से इसका सूतक काल ले मान्य नहीं होगा। परंतु इस दौरान आपको कुछ सावधानियां बरतनी बहुत ही आवश्यक है। अगर आप इस दौरान कोई भी भूल करते हैं तो इसकी वजह से जीवन पर भारी प्रभाव देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर सूर्य ग्रहण के दौरान हमें किन कामों को नहीं करना चाहिए और ग्रहण के दौरान क्या किया जा सकता है।

जानिए ग्रहण के दौरान किन कामों को नहीं करना चाहिए

1. आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बहुत अधिक बढ़ जाती है इसी वजह से ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

2. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ग्रहण के दौरान सुई में धागा डालने की मनाही की गई है।

3. सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं पकाना चाहिए और ना ही ग्रहण के दौरान काटने छीलने जैसे कार्य करने चाहिए। आप इस दौरान भोजन का सेवन मत कीजिए।

4. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास तौर पर ध्यान रखना होता है। गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू, कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। इसके साथ ही यह चीजें हाथ में भी नहीं लेना चाहिए।

5. आप ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें।

जानिए ग्रहण के समय क्या करें

1. घर में सभी पानी के बर्तन में, दूध में और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डालनी चाहिए ताकि ग्रहण का नकारात्‍मक असर उन पर न पड़ें और जब ग्रहण खत्म हो जाए तो उसके बाद दूब को निकालकर फेंक दें।

2. आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण लगने से कई घंटे पहले सूतक लग जाता है। इसी वजह से आप इस दौरान घर में भी भगवान के मंदिर को ढक दें।

3. ग्रहण के समय पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। आप इस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की आराधना में बिताएं और सूर्य देव के मंत्रों का तेज आवाज में उच्चारण करना चाहिए। सूर्य देव का एक महत्वपूर्ण मंत्र “ऊँ घृणिः सूर्याय नमः” है। इस मंत्र का जाप करने से आपके आसपास नकारात्मकता नहीं रहेगी।

4. जब ग्रहण लग जाए तो उस दौरान नहाना नहीं चाहिए। जब ग्रहण हट जाए तो आप स्नान जरूर करें और दान कीजिए। खासतौर पर सफाई कर्मचारियों को दान करना बहुत अच्छा माना जाता है।

5. ग्रहण के समय सोच सकारात्मक रखनी चाहिए क्योंकि ग्रहण के दौरान काफी नकारात्मकता फैलती है। इसी वजह से शुभ और सही सोच रखना चाहिए।