सुशांत सिंह राजपूत के पास चला गया उनका बेहद करीबी पेट डॉग फज ,बहन प्रियंका ने लिखा ,” मैं भी जल्द आउंगी..”

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे और उनके निधन के लगभग ढाई साल हो चुके हैं परंतु आज भी उनके प्रशंसक उनके गुजर जाने के गम से उबर नहीं पाए हैं| सोशल मीडिया पर आए दिन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और इन तस्वीरों के माध्यम से फैंस उन्हें याद करते रहते हैं| जहां सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनके इस दुनिया से चले जाने के गम से अभी तक उबर नहीं पाए हैं वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों के लिए एक और दुखद खबर सामने आ गई है|

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत का पालतू डॉगी फज भी अब इस दुनिया में नहीं रहा और इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने दी है|सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत का डॉगी फज अब इस दुनिया में नहीं रहा |

प्रियंका ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि,’तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया. हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे.. तब तक, दिल दुखता रहेगा”| इसी के साथ प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से 2 तस्वीरें भी साझा की है जिसमें से पहली तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत अपने पेट डॉग फज का माथा चूमते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका फज के साथ खेलती और मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है|

बता दे सुशांत सिंह राजपूत अपने पेट डॉग फज के बेहद करीब थे और वही सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद इस बेजुबान जानवर को भी अंदर से गहरा झटका लगा था और वह अभिनेता की याद में हैरान-परेशान घूमता हुआ नजर आता था| सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद फज काफी उदास रहने लगा था और उसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती थी|

वही सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद अभी पिता का उनके पेट डॉग के साथ कई वीडियोस वायरल हो गए थे और सुशांत सिंह राजपूत जी खुद अपने पेट डॉग के साथ सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीर साझा करते रहते थे| परंतु सुशांत के गुजर जाने के बाद फज का बहुत बुरा हाल हो गया था और वह गुमसुम सा रहने लगा था| वही अब सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के तकरीबन ढाई साल बाद फज भी इस दुनिया को अलविदा कह गया है और उसके निधन की खबर ने सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों को एक बार फिर से दुखी कर दिया है|

 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और वही इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस फज की आत्मा को शांति मिलने की दुआएं करते हुए नजर आ रहे हैं| वही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फज के कई वीडियोस भी शेयर किए जा रहे हैं |वही सोशल मीडिया यूजर्स फज और सुशांत की दोस्ती को सच्ची और पवित्र बता रहे है |