ये हैं भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी, जानिये माँ के निधन के बाद क्या करती हैं काम

सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की बहुत ही जानी मानी हस्ती और वरिस्ठ नेता थीं| सुषमा स्वराज भारत की पूर्व विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं| इन्होने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से साल 1975 में शादी की थी| बता दें के कौशल खुद भी 3 साल तक मिजोरम के गवर्नर रह चुके हैं| बांसुरी कौशल नाम की इनकी एक बेटी भी है जिसके बारे में आज की यह पोस्ट है| आज हम आपको इनकी बेटी के बारे कुछ बातें बताने जा रहे हैं|

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज इनकी इकलौती हैं| बांसुरी की ग्रेजुएशन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पूरी हुई है| और कानून में बैरिस्टर की डिग्री इन्होने इनर टेम्पल से की है| अपने पिता की ही तरह आज ये एक क्रिमिनल लॉयर हैं| भारतीय में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली ही हाईकोर्ट में ये क्रिमिनल लॉयर हैं|

बांसुरी कौशल दिल्ली हाईकोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर हैं| मीडिया रिपोर्ट्स में बांसुरी तब छा गयीं जब उनका एक बड़ा खुलासा हुआ| खबरों के मुताबिक यह बात सामने आई थी के बांसुरी पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी के लीगल टीम में शामिल हैं| बता दें के यह बात दुनिया के सामने ललित द्वारा ही लायी गयी| उन्होंने अपनी लीगल टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए यह ट्वीट किया था जिसमे बांसुरी के साथ 8 और वकीलों के नाम थे|

बता दें के ललित मोदी ने अपनी इस ट्वीट में अपने सभी वकीलों का नाम मेंशन किया था| जिनमे बांसुरी स्वराज, डॉक्टर आर मराठा, अभिषेक सिंह, रोजर ग्रेसन, अंकुर चावला, महमूद अब्दी, बियांका हेमरिच, वेंकटेश दोंद आदि अभी वकीलों के नाम शामिल थे|

इस पूरी बात का खुलासा उस वक्त हुआ था| जब बांसुरी ललित मोदी की एक केस में मदद क्र रही थीं| बात है 27 अगस्त, 2014 की जब ललित मोदी पासपोर्ट मामले में परेशान थे| जब हाईकोर्ट ने उनका पासपोर्ट बहाल कर दिया था| उस वक्त अदालत में बांसुरी मौजूद थीं, जिसने उन्हें इस मामले में राहत दिलाई| इसी के बाद ललित मोदी ने ट्विटर पर अपनी लीगल टीम को इस सब की बधाई दी|

बता दें के बीजेपी द्वारा बांसुरी के बचाव में यह बात कही गयी थी के बांसुरी का यह यह अपना प्रोफेशन है और इसके लिए वह बिलकुल आजाद हैं|

कौन हैं सुषमा स्वराज के पति

सुषमा स्वराज की शादी स्वराज कौशल के साथ हुई थी जो के क्राइम लॉयर हैं| उस वक्त ये भारत के सबसे युवा वकील थे जिनकी आयु महज़ 34 वर्ष थी| और साथ ही इन्होने मिजोरम के गवर्नर के पद को भी साल 1990 से 1993 तक सम्भाला| 1998 से 2004 तक ये संसद के सदस्य भी रहे| आज की तारिख में कौशल भारत के सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता हैं|

सुषमा के परिवार में कौन-कौन हैं

अगर बात करें इनके परिवार के सभी सदस्यों की तो इनकी एक बहन, एक भाई और एक बेटी हैं| सुषमा स्वराज के पिता जी का नाम हरदेव शर्मा और माँ लक्ष्मी देवी हैं| इनका जो एक भाई है उसका नाम गुलशन शर्मा है जो के आयुर्वेदिक डॉक्टर है| वहीं बहन वंदना शर्मा हरियाणा के एक कॉलेज की प्रोफेसर है|