“इस प्यार को क्या नाम दूं” की फेमस एक्ट्रेस श्रेनु पारिख मिली कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

कोरोना आज हमारे भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है| आज बच्चा-बच्चा कोरोना का नाम जानता है| कोरोना के इस कहर के चलते आज सारी दुनिया घर पर रहने या बंदन में रह कर जिंदगी काटने को मजबूर है| हर कोई अपने हिसाब से हालातों से लद रहा है| कहीं लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर रहने को मजबूर हैं तो कोई कोरोना के डर से बाहर नही आता|

अभी के हालातों को देखते हुए ऐसा ही करते रहना हमारे लिए सही भी है| क्योंकि अभी तक इस बीमारी का सफल इलाज नही पाया गया है| ऐसे में हमारे पास उपचार के तौर पर बचाव ही एकमात्र सहारा है| इसलिए इस बुरे वक्त में अगर आप खुद और देश के लिए कुछ करना चाहते हैं| तो बस घर पर ही रहें| कोरोना आज की तरीख में हमारे देश में भी तेज़ी से पैर पसार रहा है|

अभी हाल ही में आई खबरों की बात करे तो कोरोना बॉलीवुड के फेमस बच्चन परिवार तक दस्तक दे चुका है| इसके साथ ही बीते वक्त में कई और स्टार्स कोरोना की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गये है| अब आप ही सोच लीजिये अगर इतने बचावों और तमाम सुरक्षा नियमों के साथ रहने वाले बच्चन फॅमिली तक कोरोना पहुँच गया तो हम आप तक पहुंचा कोई बड़ी बात नहीं|

.

तमाम छोटे बड़े एक्टर्स की कोरोना रिपोर्ट्स पॉजिटिव की खबरे आ रही हैं| और आज जिस खबर से हम आपको रूबरू करने जा रहे हैं वो भी इन्हें से जुडी हुई है| “इस प्यार को क्या नाम दूँ ” नाम के फेमस सीरियल की एक्टर श्रेनु पारिख भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं| इन्होंने इस बात की जानकारी खुद ही अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है|

बता दे के अभी कुछ वक्त पहले ही श्रेनु ने इस बात का खुलासा किया है| उन्होंने खुद ही अपने इन्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करके यह बात बताई है| श्रेनु ने अपनी पोस्ट में लिखा था- “’कुछ दिनों पहले ही मैं कोविड-19 रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई हूँ। और अब मैं हॉस्पिटल में रिकवर कर रही हूं।“

साथ ही श्रेनु ने अपने खुद और परिवार के लिए भी कुछ कहा| उन्होंने कहा-“ आप सब मुझे मेरे परिवार को अपनी प्रार्थना में रखिए| और कोरोना वॉरियर्स की मै तहे दिल से शुक्रगुजार हूं| जो इस बीमारी की गम्भीरता को समझते हुए भी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- “ इतनी सावधानियों को ध्यान देते हुए भी अगर आप इससे संक्रमित है तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का, जिससे आज हम सब लड़ रहे हैं|”

Shrenu Parikh Instagram Post

श्रेनु के करियर की बात करें तो श्रेनू पारिख काफी जानी – मानी अभिनेत्री हैं| अपने इस करियर में इन्हें कई बड़े सीरियल्स में श्रेनु नजर आ जाती हैं| अभी हाल ही में एक टीवी शो भ्रम ने भी नजर आई थीं| इसके साथ ही श्रेनु सर्वगुण संपन्न और इश्कबाज़ जैसे सीरियल में भी नजर आई थी| अंत में हम आपसे यही कहना चाहेंगे के आप ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहे और अपना ध्यान रखें|