जोक्स : टीसी – ये दिव्यांग लोगो का डिब्बा है तुम इसमें सफर क्यों कर रहे हो..? पप्पू बोला – सर मेरे साथ ये है

भक्त- बाबा पढ़ा-लिखा हूं पर….
नौकरी नहीं मिलती, क्या करूं…..?बाबा- कहां तक पढ़े हो……?
भक्त- बाबा मैने B.A किया है….!
बाबा- एक बार और B.A कर लो….BABA बन जाओगे….!
नौकरी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी…..!!

एक गांव में शेर घुस गया…..
पता है फिर क्या हुआ…..?
जो काम सरकार सालों से नहीं कर सकी वो काम शेर….
ने तीन दिनों में कर दिया…..!
गांव वालों की खुले में शौच जाने की आदत बदल गई…..!
इसे कहते हैं, “स्वच्छ भारत अभियान”

संता की बीवी एकदम काली थी…..
एक दिन उसने लाल रंग की साड़ी पहनी और संता से पूछा-
बीवी- मैं कैसी लग रही हूं…..?
संता- ऐसा लग रहा है जैसे काजल की फैक्ट्री में…..
आग लग गयी है…..!
अब तक संता हॉस्पिटल में है….!!

कल शाम मे 1 औरत को ठिठुरता देख….
मैने अपना स्वेटर उसे दे दिया….!
उसने स्वेटर फ़ेकते हुए कहा-
“गरीब नही हूँ शादी मे जा रही हुँ”

लड़की- मम्मी पानी दे दो….!
मम्मी- खुद से ले ले….!लड़की- दे दो ना मम्मी….!
मम्मी- फिर से मांगा तो थप्पड़ पड़ेगा…..!
लड़की- जब थप्पड़ मारने आओगी, तो…..
पानी ले आना….!
मम्मी बेहोश होते-होते बची…..!!

राजू पड़ोसी के घर गया….
तो भाभी पीने के लिये ठंडा पानी ले आयी….!
राजू के मुंह से अचानक निकल पड़ा-
“भाभी जान लोगी क्या इतनी ठंड मे?”
और भाभी हँसकर बोली- हाँ….
दे दो बहुत संभाल कर रखूंगी….!!

बादशाह अकबर बीरबल से बोले- बीरबल…..!
तुम्हारी बीवी बहुत सुन्दर है….!बीरबल ने कहा- हाँ सरकार…..!
मैं भी पहले ऐसा ही समझता था…..पर जब से बेगम साहिबा को देखा है…..
अपनी बीवी को भूल गया हूँ….!
इसके बाद बादशाह अकबर ने बीरबल की बीवी के बारे में…
कभी मज़ाक नहीं किया….!!

एक लड़की नई नई इंग्लिश सीख रही थी……
लड़की- जानू, plz apple my new number…..
लड़का- confused…… क्या……?लड़की- मेरा नंबर apple कर लो ना जल्दी…..!
लड़का- अरे पर apple तो सेब होता है….!
लड़की- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि….
मेरा नया नंबर “सेब” कर लो…..!!लड़का बेहोश…..!!!

पप्पू और उसकी गर्लफ्रेंड एक साथ सो रहे थे…..
पप्पू उसे घूर-घूर कर देख रहा था…..!
पप्पू की गर्लफ्रेंड बहुत ही रोमांटिक मूड में थी….!
गर्लफ्रेंड (पप्पू से)- क्या इरादा है जानू…..?
पप्पू ने दो रैपट खींचकर मारे,
“तूने मेरा कंबल क्यों ओढ़ रखा है?”

एक आदमी पार्क में बैठा रो रहा था….किसी ने पूछा- क्यों रो रहे हो….?
आदमी बोला- आज कल भीड़ न होने कि वजह से….
धंधा पूरा ख़राब हो गया है….!
दूसरा बोला- ऐसा क्या काम करते हो तुम….?
उसने कहा- जी में एक जेब क़तरा हूँ….!
आप अपनी सेवा का मौका देंगे मुझे…..??

शादी के अगले दिन सास अपनी बहु से…..
सास- कहां जा रही हो बहु…..?
दुल्हन- नहाने मांजी….!
सास- ध्यान रहे ज्यादा पानी बर्बाद मत करना….!
दुल्हन(गुस्से से)- क्यों मांजी, स्विमिंग पूल बनवानी है क्या…….??

बेटी मां से बोली- हमारे कॉलेज के सर…..
बड़े ही हेंडसम और इंटेलिजेंट हैं….!
मुझे वे बहुत ही अच्छे लगते हैं….!
मां बोली- शिक्षक या गुरु बाप के समान होते हैं बेटी….!
बेटी बोली- मां तुम हमेशा अपने ही बारे में सोचती हो….?
कभी मेरे बारे में भी तो सोचो…..!!