ये अभिनेत्रियां घरवालों को करोड़पति बनाकर दुनिया को कह गईं अलविदा, एक की तो 247 करोड़ थी कमाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई आने का सपना देखता है। हर कोई चाहता है कि वह इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएं। रोजाना कई सितारे अपने मन में सपना संजोए इंडस्ट्री में नाम कमाने की कोशिश करते हैं परंतु सभी लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे बहुत से बॉलीवुड सितारे हैं, जो रातों-रात स्टार बन गए लेकिन वह लंबे समय तक नहीं टिक पाए। इसके अलावा कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। नाम के साथ-साथ इन्होंने पैसे भी खूब कमाए हैं। इन सितारों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। अगर हम बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बात करें तो अभिनेत्रियां भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। यह भी एक फिल्म करने के करोड़ों रुपए लेतीं हैं।

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अच्छा खासा नाम कमाया। इन अभिनेत्रियों की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में होती थी लेकिन कम समय में ही यह दुनिया को अलविदा कह गईं और अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति परिजनों के लिए छोड़ कर चली गईं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में।

दिव्या भारती

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीत लिया। सभी फैंस इनकी एक्टिंग बेहद पसंद करते थे। आपको बता दें कि बहुत कम समय में इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया था परंतु यह बहुत जल्द इस दुनिया को छोड़ कर चली गई थीं। महज 19 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। अपने समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। 14 साल की उम्र से ही उनको फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती एक फिल्म के लिए 25 लाख रुपए की फीस लेती थीं। ऐसा बताया जाता है कि दिव्या भारती 70 करोड़ की संपत्ति की मालकिन थीं। मरने के बाद इनकी संपत्ति उनके परिवार के हिस्से में आई थी।

श्रीदेवी

फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु वर्ष 2018 में दुबई में बाथटब में फिसलने की वजह से हो गई थी। जब इनके निधन की खबर देश को पता लगी तो सभी लोग काफी सदमे में आ गए थे। अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। नाम के साथ-साथ इन्होंने दौलत भी खूब कमाई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि श्री देवी अपने पीछे 247 करोड़ से अधिक की संपत्ति छोड़ गईं थीं।

रीमा लागू

फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू ने ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने मां के किरदार से ही जानी जाती हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2017 में हार्ट अटैक की वजह से इनका निधन हो गया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि 15 से 20 करोड़ की संपत्ति की यह मालकिन थीं, जो इनके परिवार वालों को मिली।

जिया खान

अभिनेत्री जिया खान ने बेहद कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली थी। आपको बता दें कि वर्ष 2013 में महज 25 साल की उम्र में ही उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि यह 10 से 15 करोड़ की संपत्ति की मालकिन थीं।

सौंदर्या


अभिनेत्री सौंदर्या तमिल फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं। इनका निधन महज 32 साल की उम्र में ही हो गया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 140 से अधिक फिल्मों में काम किया था। आपको बता दें कि वर्ष 2004 में एक प्लेन हादसे के दौरान इनकी जान चली गई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि यह अपने पीछे लगभग 50 करोड़ की सम्पति छोड़ गई थीं।