बॉलीवुड में चला पहाड़ों से आईं इन 6 हसीनाओं का जादू, खूबसूरती और टैलेंट की हैं भरमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपने अक्सर कई देसी और विदेशी एक्ट्रेसेस को अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते देखा होगा। लेकिन इंडस्ट्री में ही कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं जो पहाड़ी ब्यूटी होने का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इनमें से किसी ने अपनी दमदार एक्टिंग से तो किसी ने अपनी खूबसूरती या फैशन सैंस से लोगों का दिल जीता है। तो चलिए आपको आज हम बताते हैं बॉलीवुड की पहाड़न हसीनाओं से जो  अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

कंगना रनौत-

बॉलीवुड की क्वीव और बोल्ड एक्ट्रेस कही जानी वाली कंगना रनौत जितनी खूबसूरत है उससे भी कहीं ज्यादा बेबाक विचारों वाली हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक छोटे से गांव से आने वाली कंगना रनौत इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों कंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जिसके चलते कंगना लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें कि 3 बार नेशनल अवर्ड जीत चुकी कंगना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं और वो भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मानित भी हैं। अगर कंगना के घर की बात करें तो उन्होंने अपना एक शानदार घर मनाली में बनवाया है। 30 करोड़ में बने 8 कमरों वालों यह घर मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली के मुताबिक बना है।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी हिमाचल की राजधानी शिमला से ताल्लुक रखती हैं। प्रीति शिमला के छोटे से गांव रोहरू की रहने वाली है। बता दें कि प्रीति ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 1998 में किया था। उन्होंने अपने डिंपल और प्यारी से स्माइल से लाखों दिलों पर राज किया। एक्ट्रेस को डिंपल गर्ल और बबली गर्ल के नाम से जाना जाता है। फिलहाल शादी करने के बाद प्रीति न्यूयॉर्क में रहती हैं।

मनीषा कोइराला-

 

View this post on Instagram

 

“And forget not that the earth delights to feel your bare feet and the winds long to play with your hair.” Khalil Gibran

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on

बहुत कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड की ब्यूटी गर्ल मनीषा कोइराला नेपाल की रहने वाली हैं। उन्हें नेपाली ब्यूटी कहा जाता है। उनका जन्म नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ और एक्ट्रेस एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। मनीषा ने मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और लाखों लोगों को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाया। वहीं नेपाली लोगों से बिल्कुल उल्ट मनीषा कोइराला के नैन-नक्श देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। क्योंकि उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो एक नेपाली है।

यामी गौतम

 

View this post on Instagram

 

Balcony mornings ❤️?

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

फिल्म विक्की डोनर से साल 2012 में बॉलीवुड की दूनिया में कदम रखने वाली यामी गौतम की बात करें तो यामी भी एक पहाड़ी ब्यूटी हैं। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। हालांकि यामी की स्टडी चंडीगढ़ में हुई है। इंडस्ट्री में यामी अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती हैं।

उर्वशी रौतेला-

वहीं बॉलीवुड में अपने हॉटनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की बात करें तो उर्वशी के हुस्न का जादू न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी चला है। कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उर्वर्शी ने साल 2015 में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। बता दें कि उर्वशी के पिता मानव सिंह रौतेला गढ़वाल के कोटद्वार के रहने वाले हैं। लेकिन एक्ट्रेस का जन्म उनके ननिहाल नैनीताल में हुआ था।

सेलिना जेटली-

90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में आते ही अपनी ब्यूटी और बॉल्ड अदाओं से लोगों की तारीफ और अटेंशन दोनों बटोरे थे। बता दें कि सेलिना जेटली भी हिमाचल की राजधानी शिमला की रहने वाली हैं। हालांकि शादी के बाद सेलिना दुबई शिफ्ट हो चुकी हैं।