जब पर्दे पर महारानी बन दीपिका पादुकोण समेत इन एक्ट्रेसेस ने जीता था लाखों फैंस का दिल

पिछले कई सालों से फ़िल्म निर्देशकों ओर डायरेक्टर्स ने इतिहासिक फिल्मों पर जोर दिया है। इस दौरान फिल्मी पर्दे पर कई ऐतिहासिक कहानियां उतारी गईं। इन कहानियों में राजे-रजवाड़ों, महाराजों, बादशाहों और योद्धाओं की कहानियों को दर्शाया गया है। वहीं इन फिल्मों से महारानियों के परिधानों पर भी काफी फोकस किया गया है। चाहे आप जोधा अकबर फ़िल्म में जोधा महारानी को देख लें या फिर पद्मावत में चित्तौड़ की बेपनाह खूबसूरत महारानी पद्मावती को देख लें। आज हम कुछ ऐसी ही स्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने फिल्मों में महारानियों के किरदार को जिया और लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।

ऐश्वर्या राय (जोधा अकबर)

फिल्म ‘जोधा अकबर’ में विश्व सुंदरी रह चुकी ऐश्वर्या राय ने रानी जोधा का ऐतिहासिक किरदार निभाया था। साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के जोधा वाले किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। फिल्म मे ऐश्वर्या राय के लिए 400 किलो गहने बनाए गए थे। जिसमें से 200 किलो सोने का इस्तेमाल हुआ था। बता दें कि इस फिल्म के लिए जोधा के गहनों, लिबास और किरदार पर बहुत बारीकी से रिसर्च किया गया और उसका असर फिल्म पर साफ दिखा। ऐश्वर्या ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से उतारा कि लोगों को फिल्म देखकर लगा वो सचमुच महारानी जोधाबाई से मिल रहे हो।

दीपिका पादुकोण (पद्मावत)

बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण को आखिर कोई कैसे भूल सकता है। रानी पद्मावती और महाराजा रतन सिंह की कहानी ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ रानी पद्मावती का किरदार बड़े परदे पर उतारा था। वहीं दीपिका ये बेहद ही खूबसूरत अवतार दर्शकों को बहुत पंसद आया था। हालांकि इस किरदार के लिए दीपिका ने काफी मेहनत भी की थी। जबकि संजय लीला भंसाली ने दीपिका के लुक, लिबास और गहनों पर काफी डिलेटिंग में काम किया।

प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)

संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने खूब वाह वाही लुटी थी। वहीं फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मराठा पेशवा बाजीराव की पत्नी ‘काशी बाई’ का किरदार निभाया था। जहां फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस किया वहीं काशीबाई के किरदार के चलते प्रियंका चोपड़ा को काफी पसंद भी किया गया। फिल्म में उनकी डायलॉग डिलीवरी भी शानदार थी।

हेमा मालिनी (रजिया सुल्तान)

साल 1981-82 कमाल अमरोही की फिल्म रजिया सुल्तान की शूटिंग टोंक में की गई थी। इस फिल्म मे बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 12वीं सदी की शासक ‘रजिया सुलतान’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रजिया सुल्तान के रोल में हेमा मालिनी को बहुत लोगों ने पसंद किया। खास बात तो यह भी थी कि इस फिल्म में गुलाम वंश की शासक रजिया के रोल के लिए हेमा मालिनी ने तलवार बाजी और घुड़सवारी भी सीखी थी।

कंगना रनौत (‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’)

फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पहली बार किसी ऐतिहासिक किरदार में दिखाई दी थी। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टन ने ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में कंगना का जबरदस्त एक्शन अवतार लोगों को पहली बार देखने को मिला।

करिश्मा कपूर (जुबैदा)

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी अपने करियर में महारानी का किरदार निभाया है। करिश्मा कपूर ने श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुबैदा’ में रानी का किरदार किया था। आपको बता दें कि यह फिल्म करिश्मा के बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए जानी जाती है। फिल्म में करिश्मा ने एक मुस्लिम अभिनेत्री का किरदार निभाया है, जो एक राजपूत राजकुमार से शादी करती है।