इन सितारों का सगाई तक पहुंच गया था रिश्ता, लेकिन नहीं हो पाई शादी, जानिए क्या थी वजह

भारतीय फिल्म जगत में कभी किसी का नया रिश्ता बनता है तो किसी का रिश्ता टूटता है। अक्सर इस तरह की खबरें सुर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और फिल्मों में काम करते करते उनके बीच प्यार हो गया था। बहुत से सितारों को उनके प्यार की मंजिल मिल गई परंतु किसी का साथ बीच में ही छूट गया। मनोरंजन जगत के बहुत से कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने दुनिया के सामने अपने प्यार को स्वीकार किया था लेकिन शादी तक रिश्ता पहुंचने से पहले ही टूट गया था।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कलाकारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने दुनिया के सामने अपने प्यार को कबुल किया और वह सगाई के बंधन में बंध भी गए थे परंतु शादी तक उनका रिश्ता पहुंचने से पहले ही टूट गया था।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। वहीं रवीना टंडन भी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। एक समय पर इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर लोग बहुत पसंद करते थे। खबरों की मानें तो लगभग 3 साल तक रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने एक-दूसरे को डेट किया। ऐसा भी बताया जाता है कि बातचीत के दौरान रवीना टंडन ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक मंदिर में बिना किसी को बताए गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी परंतु उन्होंने अपनी सगाई की बात हर किसी से छुपाकर रखी। वह चाहते थे कि इसकी वजह से उनके करियर को कोई भी नुकसान ना पहुंचे परंतु खबरों के अनुसार ऐसा भी बताया जाता है कि अक्षय कुमार की नजदीकियां अन्य अभिनेत्रियों से भी बढ़ने लगी थीं जिसके कारण रवीना टंडन ने अभिनेता से सगाई तोड़ दी थी।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

अभिनेता अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर एक-दूसरे के साथ 5 साल तक रिश्ते में रहने के बाद साल 2002 में उन्होंने सगाई कर ली थी परंतु साल 2003 में इनके रिश्ते में मनमुटाव शुरू हो गया था, जिसके बाद इन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी थी। खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर कभी भी एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे परंतु ऐसा कहा जाता है कि उनके अलग होने की वजह उनकी मां बनी थीं। खबरों के अनुसार, जया बच्चन और बबीता कपूर के बीच किसी बात को लेकर कड़वाहट उत्पन्न हो गई थी जिसके कारण अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया।

विवेक ओबरॉय और गुरप्रीत गिल

शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि अभिनेता विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय से पहले गुरप्रीत को अपना दिल दे बैठे थे। खबरों के अनुसार, जब विवेक ओबेरॉय को बॉलीवुड में शुरुआती समय में थोड़ी सफलता मिली तो उन्होंने गुरप्रीत गिल के साथ हुई अपनी सगाई को तोड़ दी थी और ऐश्वर्या राय के प्यार में दीवाने हो गए थे।

नील नितिन मुकेश और प्रियंका भाटिया

आपको बता दें कि नील नितिन मुकेश अपने करियर के शुरुआती दिनों में डिजाइनर प्रियंका भाटिया से प्यार कर बैठे थे। ऐसा भी बताया जाता है कि इन दोनों ने सगाई भी कर ली थी. नील नितिन मुकेश का करियर कुछ खास नहीं चला। जब नील नितिन मुकेश अपने करियर पर अधिक फोकस करना चाहते थे तो वह धीरे-धीरे प्रियंका भाटिया को समय नहीं दे पा रहे थे, जिसकी वजह से इनके रिश्ते में मनमुटाव शुरू हो गया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच परेशानी इतनी अधिक बढ़ गई कि आखिर में दोनों ने अपनी सगाई को तोड़ दिया।

करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी उन्होंने सुर्खियां बटोरी हैं। आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट की मुलाकात शो “कितनी मस्त है जिंदगी” के सेट पर हुई थी। खबरों के अनुसार, इस शो की शूटिंग के दौरान ही यह एक-दूसरे के बहुत ज्यादा नजदीक आ गए थे और बाद में यह एक-दूसरे को डेट करने लगे। बाद में इन दोनों ने ही सगाई करने का फैसला ले लिया था। ऐसा बताया जाता है कि साल 2004 में इन दोनों ने सगाई भी कर ली थी परंतु इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया।

साल 2006 में यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर को बरखा का चुलबुला व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था, जिससे वह असुरक्षित महसूस करने लग गए थे। जब करण का यह बयान आया तो इस पर बरखा ने भी अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि करण ने उनको धोखा दिया है। उन्होंने बताया था कि करण ने जो उनके व्यवहार को लेकर बयान दिया है वह बिल्कुल गलत है।