ये हैं बॉलीवुड के सबसे फिट एंड फाइन सितारे, बॉडी देखकर आप भी नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनकी एक्टिंग दर्शक बहुत पसंद करते हैं। पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की वजह से बॉलीवुड सितारों ने अच्छा खासा नाम कमाया है परंतु सिर्फ अच्छा अभिनय ही सब कुछ नहीं होता। उसके लिए शरीर फुर्तीला, चुस्त होना बहुत ही आवश्यक है। जी हां, दर्शक बॉलीवुड सितारों की बॉडी भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर सभी सितारे अपने शरीर को फिट बनाए रखने के लिए जिम में घंटों एक्सरसाइज करते हैं। खूब पसीना बहाते हैं और अपने शरीर को फिट बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस से सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। जी हां, इन सितारों की फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने फिटनेस से अपनी उम्र को भी मात दे रखी है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम है।

अक्षय कुमार

हिंदी सिनेमा जगत के खिलाड़ी नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को भला कौन नहीं जानता। अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। अक्षय कुमार की उम्र 50 पार कर चुकी है परंतु इस उम्र में भी यह बिल्कुल फिट नजर आते हैं। अक्षय कुमार के साथ के ऐसे कई सितारे हैं जो दो टेक के बाद आराम फरमाने लगते हैं परंतु अक्षय कुमार के अंदर हमेशा जोश भरपूर रहता है यह सबसे फिट एक्टर माने जाते हैं और इनकी फिल्में भी एक साल के अंदर कई आती हैं। अक्षय कुमार अपने शरीर को फिट बनाए रखने के लिए जिम नहीं जाते बल्कि जोगिंग और मार्शल आर्ट्स से खुद को तंदुरुस्त बनाए रखते हैं। दर्शकों को अक्षय कुमार की बॉडी और फुर्ती बेहद पसंद आती है।

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की उम्र 45 से ज्यादा हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी इनके चेहरे की रौनक कम नहीं हुई है। इनकी खूबसूरती दिन पर दिन निखरती ही जा रही है। शिल्पा शेट्टी को देखकर इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होगा कि अभिनेत्री की उम्र 45 से ज्यादा है। अभी भी 25 की उम्र वाला ग्लो इनके चेहरे पर बरकरार है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी खुद को योगा से फिट रखती हैं।

अनिल कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर को देखकर ऐसा लगता है मानो इनकी उम्र थम सी गई हो। जी हां, अनिल कपूर की उम्र 60 साल से ज्यादा हो चुकी है लेकिन इनकी बॉडी को देखकर इस बात का अनुमान लगा पाना मुश्किल होगा कि अभिनेता की उम्र इतनी ज्यादा है। अभी भी यह 25 से 26 साल के ही नजर आते हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर मेहनत करते हैं। इसके अलावा जोगिंग भी करते हैं।

मिलिंद सोमन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मिलिंद सोमन 50 की उम्र पार कर चुके हैं परंतु इस उम्र में भी यह बिल्कुल फिट दिखते हैं। यह अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं। आपको बता दें कि मिलिंद सोमन अपने आपको फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और हैल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा करीना कपूर की उम्र 38 साल से ज्यादा हो गई है और यह इस उम्र में दोबारा मां भी बनी हैं। मां बनने के बाद एक बार फिर से करीना कपूर खान फिट हो चुकी हैं। आपको बता दें कि करीना अपने आपको फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं।