मां लक्ष्मी की प्रिय होती हैं ये राशियां, इन्हें नहीं होती कोई भी परेशानी, पैसों के मामले में होते हैं बहुत लकी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है लेकिन कुछ देवी देवता ऐसे होते हैं, जिनकी नियमित रूप से पूजा की जाए, तो भक्तों पर उनकी विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है। ऐसी स्थिति में अगर मां लक्ष्मी जी की नियमित रूप से पूजा करने वाले भक्तों पर धन की देवी उन पर हमेशा मेहरबान रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा रहती है उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती है।

मां लक्ष्मी जी की कृपा से व्यक्ति को कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है। व्यक्ति अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के लोग ऐसे होते हैं, जो मां लक्ष्मी जी की प्रिय राशियों में शामिल हैं। इस राशि वाले लोगों को जीवन में किसी भी तरह की सुख सुविधा और भौतिक साधनों की कमी नहीं होती है। आखिर यह राशियां कौन सी हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में…

वृषभ राशि

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी जी खास मेहरबान रहती हैं। इन लोगों को अपने जीवन में किसी भी प्रकार की भौतिक सुखों की कमी नहीं रहती है। धन के मामले भी इनकी किस्मत खुद साथ देती है। यह लोग बहुत मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। यह इन दोनों के दम पर जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं। यह जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां खूब सफलता और नाम प्राप्त करते हैं।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी जी के प्रिय राशियों में से एक सिंह राशि को भी गिना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन राशि वाले लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। अगर इस राशि के लोग किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो उसमें भरपूर सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के सिर पर मां लक्ष्मी जी का हाथ सदैव रहता है। इन लोगों की समाज में भी छवि बहुत अच्छी रहती है। इन्हें खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इस राशि वालों के घर में सुख सुविधाओं की कमी नहीं रहती है। इन्हें अपने जीवन में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र में वैसे तो कई राशियों के बारे में उल्लेख किया गया है, जिनके ऊपर मां लक्ष्मी जी की विशेष रूप से कृपा दृष्टि बनी रहती हैं। उन्हीं राशियों में से एक तुला राशि के लोग भी शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी जी की खास कृपा रहती है। धन की देवी मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से इस राशि के लोगों को अपने जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि यह जिस काम में भी कोशिश करते हैं, उसमें सफलता जरूर मिलती है। इस राशि के लोग पैसों के मामले में भी बहुत लकी होते हैं। यह लोग अपनी मेहनत से खूब तरक्की और पैसा पाते हैं। घर में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।