नीता अंबानी इस महिला को सिर्फ साड़ी पहनाने के लिए देती हैं लाखों रुपए, जानिए क्या है ऐसा खास

भारत का सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। अंबानी फैमिली ना सिर्फ पैसे के मामले में आगे है बल्कि इस परिवार का हर सदस्य अपने महंगे महंगे शौक को लेकर भी सुर्खियां बटोरता है। नीता अंबानी की शादी देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के साथ हुई है। नीता अंबानी अपनी लाइफस्टाइल और महंगे शौक के लिए जानी जाती हैं।

नीता अंबानी दुनिया का सबसे आलीशान और लग्जरी लाइफ़स्टाइल व्यतीत करते हैं और यह बात हर कोई अच्छी तरह से जानता है। नीता अंबानी मौजूदा समय में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज नीता अंबानी के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। नीता अंबानी कितनी कीमती चीजों का इस्तेमाल करती हैं, यह हम सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उस महिला के बारे में बताने वाले हैं, जिसको नीता अंबानी ने साड़ी पहनाने के लिए रखा है और इस महिला को सिर्फ साड़ी पहनाने के लिए नीता अंबानी लाखों-करोड़ों रुपए देती हैं। आखिर यह महिला कौन है? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

नीता अंबानी इस महिला को साड़ी पहनाने के लिए देती हैं लाखों रुपए

जैसा कि हम सभी लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि भारतीय परंपरा में साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो विश्व भर में प्रसिद्ध है। भारतीय महिलाएं रोजाना साड़ी पहनती हैं। साड़ी में महिलाओं की खूबसूरती और निखर कर सामने आती है। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो साड़ी पहनाने में माहिर है और नीता अंबानी इसे सिर्फ साड़ी पहनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए देती हैं।

दरअसल, हम आपको जिस महिला के बारे में बता रहे हैं उसका नाम डॉली जैन है, जिनका जन्म बेंगलुरु में हुआ है और वह वहीं से अपना साड़ी पहनाने का बिजनेस भी चलाती हैं। डॉली जैन अब तक नीता अंबानी ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी जैसी कई बड़ी हस्तियों को साड़ी पहना चुकी हैं।

महज 19 सेकंड में पहना देती हैं साड़ी

आपको बता दें कि जब भी किसी सेलिब्रिटी के यहां कोई फंक्शन होता है, तो वह लोग डॉली को ही बुलाते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि डॉली का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज है, जहां उन्होंने एक साड़ी को 350 अलग तरीकों से बांधा है। इतना ही नहीं बल्कि वह सिर्फ 19 सेकंड में साड़ी बांधने का रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितने भी अमीर लोग हैं और साड़ियां पहनने का शौक रखते हैं वह डॉली को अच्छी तरीके से जानते हैं और सबसे बड़ी खास बात यह है कि नीता अंबानी जी डॉली को सिर्फ साड़ी पहनाने के लिए लाखों रुपए देती हैं। नीता अंबानी के अलावा पूरा बॉलीवुड ही डॉली को साड़ी पहनाने के लिए बुलाता है।

बता दें कि नीता अंबानी डॉली को बेहद प्यार करती हैं। नीता अंबानी के अलावा बॉलीवुड की कुछ गिनी चुनी अभिनेत्रियां भी हैं, जो साड़ी पहनाने वाली इस डॉली नाम की महिला को अप्वॉइंट करती हैं और डॉली को इनके बदले अच्छी खासी मोटी रकम देकर जाती हैं।