फनी जोक्स :एक बार एक पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और हिंदुस्तानी भाई बैठ कर बीयर पी रहे थे! पाकिस्तानी ने बीयर पीकर ग्लास हवा में उछाला और..

टिल्लू (लड़की से)- मैं 18 साल का हूं और तुम ?
लड़की- मैं भी 18 साल की हूं…
टिल्लू- तो फिर चलो ना, इसमें शर्माना क्या..
लड़की- कहां ?
टिल्लू- अरे पगली.. वोट देने और कहां…

लड़की बस स्टॉप पर खड़ी थी तभी एक मोटरसाइकिल रुकी।
लड़का- मैडम सुनिये।
लड़की- कहो।
लड़का- मुझे चांदनी चौक जाना है।
लड़की- तो जाओ ना भैया. ऐसे सबको बताते चलोगे तो पहुंचोगे कब।
लड़का वहीं बेहोश हो गया।

लड़की – क्या कर रहे हो..?
लड़का – मच्छर मार रहा हूं..!
लड़की – कितने मारे..?
लड़की – पांच मारे। तीन फीमेल और दो मेल!
लड़की – कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन..?
लड़का – तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास…!!!

 

पति: तुम्हारे शादी से पहले कितने बॉयफ्रेंड थे?
(पत्नी खामोश रही) पति चिल्लाकर:
मैं इस खामोशी को क्या समझूं?
पत्नी: हाय रब्बा! गिन तो रही हूं। चिल्ला क्यों रहे हो?

 

घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास: ऐसा क्यों?
घर जमाई- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।

 

पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ..
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं…
पति- वाह वाह…!मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानीबस इसी से काम चला लो..

 

टीचर- खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए।
लड़की- लेकिन मैं नहीं धोती।टीचर- क्यों ?
लड़की- मैं खाना खाने के बाद धोती हूँ।
ऐसा क्यों ?
लड़की- ताकि मोबाइल पर दाग ना पड़े।
टीचर बेहोश

परीक्षा में एक छात्र कॉपी पर फूल बना रहा था…
टीचर – यह क्या कर रहे हो, फूल क्यों बना रहे हो?
छात्र – सर, यह फूल मेरी याददाश्त को समर्पित है,
जो अभी-अभी गुजर गई।

एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे…
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला… उसने कहा मुझे भी बिठा लो।
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा…देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है।

साली- जीजाजी ससुराल में दामाद को
सबसे ज्यादा सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा – क्योंकि वो जानते हैं की यही वो महान आदमी है
जिसने घर के तूफान को सम्भाल के रखा हैं…

टीचर कक्षा में बच्चों से : कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी,
उर्दू , पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग हुआ हो।
संजू : इश्क दी गली विच no entry
टीचर बेहोश…

मंटू अपनी मम्मी से – मां खुशखबरी है, हम दो से तीन हो गए।
मां- बधाई हो बेटा क्या हुआ है बेटा या बेटी ?
मंटू- ना बेटा और ना बेटी हुआ है मां,
मैंने तो दूसरी शादी कर ली है।

संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला,
आज सुबह तुम्हारे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है
बंता- चौंकते हुए, कैसे?
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया

संता- मैंने साबुन से अपना शर्ट धोया और
अब मुझे वह छोटा हो गया है।
बंता- तुम भी उसी साबुन से नहा लो, फिर वह शर्ट तुम्हें फिट हो जाएगा।